Home  लाइफस्टाइल समाचार Dadi Maa Ke Nuskhe: दादी-नानी के पान पत्तों वाले 4 नुस्खे, सिरदर्द...

Dadi Maa Ke Nuskhe: दादी-नानी के पान पत्तों वाले 4 नुस्खे, सिरदर्द से पाचन तक की समस्याओं को करेंगे दूर

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जब भी सेहत से जुड़ी कोई हल्की फुल्की दिक्कत होती है, तो सबसे पहले दादी-नानी के नुस्खे ही याद आते हैं। यहां हम दादी-नानी के बताए गए पान के पत्तों से जुड़े कुछ बेहतरीन नुस्खे बता रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं। 

बहुत से लोगों को जब भी कोई सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या होती है, तो वह दवाई लेने से पहले दादी-नानी के नुस्खे खोजते हैं। शरीर में कहीं चोट लगने पर सबसे पहले हल्दी और दर्द होने पर अजवाइन की सिकाई आज भी लोगों को सबसे पहले याद आती है। ये घरेलू उपाय सालों से चले आ रहे हैं और इन्हें आज भी लोग फॉलो करते हैं। यहां पान के पत्तों से जुड़े दादी-नानी के कुछ नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

1) सिरदर्द से राहत

गर्मी के मौसम में बहुत से लोग सिरदर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में दादी नानी का पान वाला नुस्खा आपके काम आ सकता है। पान के पत्तों में ठंडक होती है। ऐसे में इन पत्तों को पीसकर उसका लेप माथे पर लगाएं या बस ठंडे पत्तों को माथे पर पट्टी की तरह रखें। यह दर्द को सोखने का काम करता है।

2) सर्दी-खांसी और सीने में जकड़न

बदलते मौसम में सर्दी खांसी से परेशान हैं तो पान के पत्तों पर तिल का तेल या सरसों का तेल लगाएं उसे हल्का गुनगुना करें और फिर इसे छाती पर रखकर सिकाई करें। दादी नानी कहती हैं कि इस नुस्खे से जमा हुआ कफ ढीला होता है और सांस लेने में आसानी होती है। इसके अलावा एक चम्मच पान के पत्ते का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर चाटने से पुरानी खांसी में आराम मिलता है।

3) पाचन और पेट की समस्याएं

क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद पान खाना क्यों पसंद करते हैं लोग? दरअसल, पान चबाने से पाचन में मदद मिलती है। पान चबाने से लार ज्यादा बनती है,जो खाने को तोड़ने में मदद करती है। इसके अलावा छोटे बच्चों को कब्ज होने पर अरंडी के तेल में डूबी हुए पान के पत्ते की डंठल को लगाएं।

4) मुंह की बदबू और मसूड़ों की दिक्कत

कुछ लोग रोजाना ब्रश करते हैं बावजूद इसके उनके मुंह से बदबू आती है और मसूड़ों की दिक्कत भी होती है। इससे निपटने के लिए दादी-नानी ये सलाह देती हैं कि पान के पत्ते पानी में उबालें फिर उस पानी से गरारे करने या कुल्ला करने से मसूड़ों की सूजन कम होती है और मुंह की बदबू दूर होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN