Home  लाइफस्टाइल समाचार Dadi Maa ke Nuskhe: सिर्फ जुकाम से नहीं, कई समस्याओं से राहत...

Dadi Maa ke Nuskhe: सिर्फ जुकाम से नहीं, कई समस्याओं से राहत देता है जायफल, देखें दादी-नानी के जबरदस्त नुस्खे

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जायफल अपनी बेहतरीन खुशबू और औषधीय गुणों के लिए दुनिया जाना जाता है। इसे कुकिंग के अलावा कुछ नुस्खों में भी इस्तेमाल होता है। यहां हम दादी-नानी के बताए जायफल के नुस्खे बता रहे हैं। आप भी जानिए-

जायफल गरम मसाले में आने वाला एक खास इंग्रेडिएंट है, जिसका इस्तेमाल पुलाव और बिरयानी में किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा और तीखा होता है, जो खाने के स्वाद को बढ़ा सकता है। कुकिंग के अलावा जायफल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कई समस्याओं से राहत पाने में मदद करते हैं। यहां दादी-नानी के बताए 5 नुस्खें हैं जो हेल्थ से लेकर स्किन से जुड़े हैं। जानिए-

1) सिरदर्द में कारगर जायफल

सिरदर्द में जायफल का इस्तेमाल एक बहुत ही पुराना और असरदार नुस्खा है। दरअसल, जायफल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो दर्द निवारक और शांतिदायक गुणों से भरपूर होते हैं। सिर के भारीपन या तनाव के कारण हो रहे सिरदर्द को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक पत्थर पर जायफल को थोड़ा सा पानी डालकर घिस लें। अब इस तैयार पेस्ट को माथे पर लगाएं। इस नुस्खे से दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

2) नजला या जुकाम

जुकाम और नजला में जायफल काम आ सकता है। इसकी गर्म तासीर जमे हुए कफ को पिघलाने और बंद नाक को खोलने में बहुत मदद करता है। इस दिक्कत से निपटने के लिए जायफल को पत्थर पर पानी डालकर घिसें और फिर इसे छाती पर लगाएं। आपको 3 दिन में आराम मिल जाएगा।

3) मुंह में छाले

जायफल में एंटी-सेप्टिक और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो दर्द को कम करती है और छालों को जल्दी भरने में मदद करती है। इस समस्या से निपटने के लिए घिसे हुए जायफल को पानी में मिलाएं और फिर कुल्ला करें। इस नुस्खे को अपनाकर छालों से हो रही जलन से भी निपटने में मदद मिलती है।

4) धूप से काली हुई स्किन

जायफल स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। धूप में काली हुई स्किन को साफ करने के लिए आप दूध में जायफल को घिसें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। आपको कुछ दिन में असर दिखने लगेगा।

5) जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द से निपटने के लिए सरसों के तेल में जायफल पाउडर मिलाकर गर्म करें। इस तेल से दर्द वाली जगह पर मालिश करें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN