Home मनोरंजन समाचार Dacoit Box Office Collection Day 2: वीकेंड में ‘डकैत’ ने लगाई दहाड़,...

Dacoit Box Office Collection Day 2: वीकेंड में ‘डकैत’ ने लगाई दहाड़, दो दिनों में कर डाली इतनी कमाई

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/11/1200x900/Dacoit_Box_1775922494149_1775922498864.jpg

शैनेल देव के निर्देशन में बनी ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, जिसे तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। मूवी में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

Dacoit Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के रिलीज का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में इस फिल्म ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, अब ओपनिंग डे के बाद ‘डकैत’ के दूसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘डकैत’ ने वीकेंड पर कितना कमाया।

‘डकैत’ ने दूसरे दिन लगाई दहाड़

शैनेल देव के निर्देशन में बनी ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, जिसे तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। मूवी में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, रिलीज के साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म का सामना आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के साथ है। ऐसे में अब फिल्म ने ओपनिंग डे के बाद इसके दूसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, शनिवार को इसने अपनी रफ्तार बढ़ाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने दूसरे दिन खबर लिखने तक 5.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब ‘डकैत’ का भारत में कलेक्शन 12.31 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है।

दिन कलेक्शन
डे 1 6.55 करोड़ रुपये
डे 2 5.76 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 12.31 करोड़ रुपये

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बारे में और जानें

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, ‘डकैत’ के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN