Home मनोरंजन समाचार Dacoit Box Office Collection Day 1: ‘धुरंधर 2’ के सामने ‘डकैत’ ने...

Dacoit Box Office Collection Day 1: ‘धुरंधर 2’ के सामने ‘डकैत’ ने लगाई दहाड़ या टेके घुटने, जानें पहले दिन का कलेक्शन

25
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/Dacoit_1775839523000_1775839527473.jpg

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, अब हर किसी को ‘डकैत’ के ओपनिंग डे कलेक्शन जानने का बेसब्री से इंतजार है।

Dacoit Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने माने फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के रिलीक का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म आज यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, अब हर किसी को ‘डकैत’ के ओपनिंग डे कलेक्शन जानने का बेसब्री से इंतजार है। तो बता दें कि फिल्म के पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ के सामने इसका क्या हाल रहा?

‘डकैत’ ने पहले दिन कर डाली इतनी कमाई

शैनेल देव के निर्देशन में बनी ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, जिसे तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। मूवी में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, रिलीज के साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म का सामना आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के साथ है। ऐसे में अब फिल्म ने ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने खबर लिखने तक 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है। वहीं, उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बारे में और जानें

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, ‘डकैत’ के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN