Home व्यापार समाचार CSK के शेयरों का भाव 3 महीने में 60% बढ़ा, RCB...

CSK के शेयरों का भाव 3 महीने में 60% बढ़ा, RCB और RR की डील का भी दिख रहा असर, एक्सपर्ट को और तेजी की उम्मीद

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPL updates: अनलिस्टेड मार्केट में CSK के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। महज तीन महीने में इस आईपीएल फ्रेंचाइजी के शेयरों का भाव 60% बढ़ चुका है। 

IPL Updates: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सितारे बुलंद हैं। अनिलिस्टेड मार्केट में CSK के शेयरों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रही है। महज 3 महीने में चेन्नई सुपर किंग्स के शेयरों का भाव अनिस्टेड मार्केट में 60 प्रतिशत बढ़ चुका है। सीएसके के शेयरों में हो रहा इजाफा दर्शाता है कि कैपिटल मार्केट IPL के फ्रेंचाइजी बिजनेस का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है।

RCB और राजस्थान रॉयल्स की डील ने बढ़ाया दाम

इंक्रेड मनी की रिपोर्ट के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स की डील के ऐलान का भी असर भी सीएसके के शेयरों पर पड़ा है। इन दोनों डील ने CSK के शेयरों का दाम अनलिस्टेड मार्केट में बढ़ा दिया है।

इन दोनों डील की खबर आने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के शेयरों का भाव 300 रुपये था। डील के आने के बाद शेयरों का भाव 350 रुपये पहुंच गया है। एक महीना पहले CSK का एक शेयर 250 रुपये में बिक रहा था। वहीं, तीन महीने पहले चेन्नई के शेयरों का भाव अनलिस्टेड मार्केट में महज 215 रुपये था।

क्यों बढ़ रहा है CSK का दाम

CSK मौजूदा समय में आईपीएल की सबसे सफल और कॉमर्शियल तौर पर मजबूत फ्रेंचाइजी में से एक है। हाल ही में हुए रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरू की 1.78 बिलियन डॉलर में डील और राजस्थान रॉयल की 1.63 बिलियन डॉलर में डील ने आईपीएल से जुड़े एसेट्स की कीमतों में तेज इजाफा कर दिया है। जिसका फायदा सीएसके को भी मिल रहा है।

नुवामा रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि RCB की 1.8 बिलियन डॉलर में हुई डील ने आईपीएल टीमों के वैल्यूएशन के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। यह डील गुजरात टाइटन्स से दो गुना अधिक वैल्यूएशन पर हुआ है। 2008 से अबतक आईपीओ टीमों के वैल्यूएशन में 25 गुना तक का इजाफा हुआ है।

CSK के शेयरों में इजाफे की एक और वजह

इन सबके अलावा सीएसके के शेयरों में इजाफे की एक और वजह है। SKI Captial Services के सीईओ और एमडी नरिंदर वाधवा कहते हैं कि सीएसके के शेयरों में इजाफा के पीछे की वजह टीम के शेयरों की अनलिस्टेड मार्केट में सीमित उपलब्धता भी है। बता दें, CSK मात्र एक आईपील टीम है जिसके शेयर अनलिस्टेड मार्केट में हैं।

नरिंदर वाधवा का कहना है कि शॉर्ट टर्म में सीएसके के शेयरों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN