Home मनोरंजन समाचार Box Office Day 5: जानिए DDSM और अस्सी में कौन आगे? बदलता...

Box Office Day 5: जानिए DDSM और अस्सी में कौन आगे? बदलता दिख रहा जीत-हार का गणित

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/25/1200x900/Box_Office_Day_5_1771986786030_1771986789599.jpg

Box Office Collection Day 5: अस्सी और DDSM के बीच बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कड़ा मुकाबला चल रहा था, लेकिन अब कमाई का गेम बदलता नजर आ रहा है।

Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्में ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ (DDSM) अभी तक लगभग बराबरी पर चल रही थीं, लेकिन अब कमाई के मामले में ‘अस्सी’ सिद्धांथ चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म DDSM से आगे निकलती नजर आ रही है। ना सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ आगे दिखाई पड़ रही है। लेकिन क्योंकि दोनों ही अलग जॉनर की फिल्में हैं, तो ऐसे में दोनों एक दूसरे के बिजनेस को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर रही हैं और इसने उलटा लोगों के लिए मनोरंजन के 2 विकल्प खोल दिए हैं।

‘अस्सी’ की पांचवें दिन तक की कमाई

IMDb पर 7.5 रेटिंग वाली ‘अस्सी’ ने मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 5 करोड़ 75 लाख रुपये हो चुकी है। बात वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की करें तो यहां बहुत बड़ा फर्क नहीं है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘अस्सी’ की कुल कमाई 6 करोड़ 75 लाख रुपये रही है। सोमवार की तुलना में अस्सी की कमाई में मंगलवार को बहुत थोड़ा ग्रोथ दिखाई पड़ा है, माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक कमाई के आंकड़े काफी बेहतर हो जाएंगे।

DDSM की पांचवें दिन तक की कमाई

बात सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की करें तो IMDb रेटिंग के मामले में यह ‘अस्सी’ से आगे है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी पांचवें दिन तक की कुल कमाई 5 करोड़ 30 लाख रुपये रही है। मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 50 लाख रुपये का बिजनेस किया। बात वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की करें तो DDSM अभी तक 6 करोड़ 25 लाख रुपये कमा चुकी है। इस तरह दोनों की कमाई की तुलना करें तो ‘अस्सी’ अब धीरे-धीरे DDSM को पछाड़ती नजर आ रही है, लेकिन वीकेंड तक असली नतीजे सामने आ जाएंगे।

दो दीवाने सहर में की बीते 5 दिन की कमाई

दिन कमाई
पहला दिन 1.25 करोड़
दूसरा दिन 1.5 करोड़
तीसरा दिन 1.45 करोड़
चौथा दिन 0.6 लाख
पांचवां दिन 0.50 लाख
कुल कमाई 5 करोड़ 30 लाख रुपये

अस्सी की बीते 5 दिनों की कमाई

दिन कमाई
पहला दिन 1 करोड़
दूसरा दिन 1.6 करोड़
तीसरा दिन 1.6 करोड़
चौथा दिन 0.7 करोड़
पांचवां दिन 0.85 करोड़
कुल कमाई 5 करोड़ 75 लाख रुपये

SOURCE : LIVE HINDUSTAN