Home मनोरंजन समाचार Box Office Day 4: अस्सी और DDSM में कांटे की टक्कर, लेकिन...

Box Office Day 4: अस्सी और DDSM में कांटे की टक्कर, लेकिन आपको कौन सी देखनी चाहिए?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/24/1200x900/BOX_1771897878946_1771897882701.jpg

Box Office Collection Day 4: बीते शुक्रवार रिलीज हुई दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर है। लेकिन अगर आपको फिल्म देखने जाना है तो कौन सी देखनी चाहिए? चलिए कमाई के आंकड़ों और पब्लिक रिव्यू के आधार पर समझते हैं।

Box Office Collection: बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 2 फिल्में रिलीज हुईं। पहली थी ‘दो दीवाने सहर में’ और दूसरी तापसी पन्नू की ‘अस्सी’। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन कमाई की रेस में कौन आगे है? साथ ही अगर आपको देखनी हो तो दोनों में से कौन सी फिल्म देखने जाना चाहिए? चलिए जानते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, वहीं ‘अस्सी’ अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी है। तो इस तरह दोनों ही फिल्मों का जॉनर अलग-अलग है, एक थोड़ी सीरियस है तो दूसरी थोड़ी रोमांटिक। लेकिन कमाई के मामले में दोनों का क्या हाल है? चलिए समझते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी?

पहले ‘दो दीवाने सहर में’ (DDSM) की बात करते हैं। फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार को फिल्म ने तकरीबन 65 लाख रुपये की कमाई की है। रविवार की तुलना में कमाई का ग्राफ 55% के करीब नीचे आया। इस तरह फिल्म की अभी तक की शुरुआती 4 दिनों की कुल कमाई 4 करोड़ 85 लाख रुपये हो गई है। वहीं दूसरी तरफ ‘अस्सी’ का हाल भी कुछ-कुछ मिलता जुलता ही है। क्योंकि सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये कमाए और कमाई का ग्राफ 53% तक नीचे आ गया, इस फिल्म की शुरुआती चार दिनों की कमाई 4 करोड़ 95 लाख रुपये रही है।

बॉक्स ऑफिस पर अस्सी की 4 दिनों की कमाई

दिन कमाई
पहला दिन 1 करोड़
दूसरा दिन 1.6 करोड़
तीसरा दिन 1.6 करोड़
चौथा दिन 0.75 करोड़
कुल कमाई 4.95 करोड़ रुपये

आपको कौन सी फिल्म देखनी चाहिए?

अब आता है सबसे जरूरी सवाल, आपको कौन सी फिल्म देखने जाना चाहिए? तो ‘दो दीवाने सहर में’ (DDSM) की IMDb पर रेटिंग 9.2 है, वहीं ‘अस्सी’ की IMDb रेटिंग 7.6 रही है। यानि दोनों ही फिल्मों को जनता से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। क्रिटिक्स ने भी इन दोनों ही फिल्मों की तारीफ की है और बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों को प्यार मिल रहा है। तो बचा रह गया एक आखिरी सवाल कि आपको किस जॉनर की फिल्म देखना पसंद है? अगर आप रोमांटिक और थोड़ी हल्की-फुल्की फिल्म देखने जाना चाहते हैं तो आपके लिए DDSM ठीक रहेगी, और अगर आपको थोड़ी इन्टेंस और सीरियस टॉपिक वाली ऐसी फिल्म देखना पसंद है जिसमें रोमांच और ड्रामा दोनों हो, तो फिर आपको बेशक अस्सी देखने जाना चाहिए।

बॉक्स ऑफिस पर DDSM की 4 दिनों की कमाई

दिन कमाई
पहला दिन 1.25 करोड़
दूसरा दिन 1.5 करोड़
तीसरा दिन 1.45 करोड़
चौथा दिन 0.65 करोड़
कुल कमाई 4.85 करोड़ रुपये

SOURCE : LIVE HINDUSTAN