Home मनोरंजन समाचार Box Office Day 3: द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर हाल,...

Box Office Day 3: द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर हाल, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/01/1200x900/the_kerala_story_01_0_1772386978907_1772386989991.jpg

The Kerala Story Day 3: विवादों के बीच द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने तीन दिन में 9.91 करोड़ की कमाई की है। 

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ था। फिल्म को केरल हाई कोर्ट से रिलीज वाले दिन यानी 27 फरवरी की शाम को हरी झंडी मिली। पहले दिन देरी से रिलीज होने की वजह से फिल्म को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ, लेकिन अब फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। तीन दिन में फिल्म ने 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

द केरल स्टोरी का टोटल कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, द केरल स्टोरी ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 0.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन यानी आज फिल्म ने रात 10 बजे तक के डेटा के मुताबिक 4.51 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म का अबतक का कलेक्शन 9.91 करोड़ हो गया है।

द केरल स्टोरी कमाई
डे 1 0.75 करोड़
डे 2 4.65 करोड़
डे 3 4.51 करोड़

द केरल स्टोरी का पहले तीन दिन कितना था कलेक्शन?

द केरल स्टोरी 2 साल 2023 में आई फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल है। द केरल स्टोरी ते मुकाबले सीक्वल की दमदार शुरुआत नहीं हो पाई है। द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 16.4 करोड़ हुई थी। 2023 में आई द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 286.5 करोड़ (ग्रॉस) था।

द केरल स्टोरी 2 की कास्ट और डायरेक्टर

द केरल स्टोरी 2 को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऐश्वर्या ओजा, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, पूर्वा पराग , सुमित गहलावत, अर्जन सिंह , युक्तम और अलका अमीन जैसे कलाकार नजर आए हैं। विपुल अमृतलाल शाह और अमरनाथ झा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN