Home मनोरंजन समाचार Border 2 vs O Romeo: सनी देओल की फिल्म ने पहले वीकेंड...

Border 2 vs O Romeo: सनी देओल की फिल्म ने पहले वीकेंड में कमा लिए थे 120 करोड़, शाहिद रह गए पीछे

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/ramay_tfrtfrgsd_1771170466805_1771170472379.jpg

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो और सनी देओल की बॉर्डर 2 की पहले हफ्ते की कमाई का रिकॉर्ड ये रहा। इस टेबल से समझिए इन बड़ी फिल्मों ने अपने पहले वीकेंड पर कितने करोड़ छापे थे।

किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के बाद का पहला वीकेंड बहुत जरूरी होता है। इसी वीकेंड की कमाई से अंदाजा लग जाता है कि फिल्म आगे कितनी सफल होने वाली है। इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। और ये फिल्म का पहला वीकेंड है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन साढ़े 8 करोड़ से शुरूआत की थी और शनिवार को फिल्म 12.65 कमा पाई। और आज रविवार को फिल्म की कमाई पहले से भी कम हो गई। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म से ज्यादा की उम्मीद थी। पिछले महीने रिलीज हुई बॉर्डर के पहले वीकेंड से फिल्म की कमाई की तुलना की जाए तो कुछ ये नतीजे होंगे।

ओ रोमियो और बॉर्डर 2 का पहला वीकेंड

23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म को अपने पहले वीकेंड का जबरदस्त फायदा हुआ था। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में जितनी कमाई की, वैसे दोबारा नहीं हुई। सनी देओल की फिल्म को 26 जनवरी का भी फायदा हुआ और फिल्म करीब 60 तक पहुंच गई थी। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो अपने पहले रविवार को खबर लिखने तक ओपनिंग डे जितना ही कमा पाई है। जानिए इन दोनों फिल्मों के पहले वीकेंड की कमाई।

फिल्म 1st डे 2nd डे 3rd डे पहले वीकेंड का कलेक्शन
बॉर्डर (23 जनवरी 2026) 30 करोड़ 36.5 करोड़ 54.5 करोड़ 120.5 करोड़
ओ रोमियो (13 फरवरी 2026) 8.5 करोड़ 12.65 करोड़ 7.19 करोड़ * 28.34 करोड़

बॉर्डर 2 की सफलता की कहानी

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के सफल होने के पीछे पहला भाग था। फिल्म की कहानी और गानों से ऑडियंस से जुड़ गई और इस वॉर ड्रामा फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला। दूसरी कड़ी फिल्म की कास्ट भी थी। इस बार दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम किरदारों में थे। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी है और कमाई कर रही है।

एक्शन फिल्मों का दौर

एक्शन फिल्मों के इस दौर में अब शाहिद कपूर की ओ रोमियो आई है। लेकिन फिल्म को धुरंधर और बॉर्डर जैसी ऑडियंस इन्हीं मिल पा रही है। फिल्म ने आज रविवार को खबर लिखने तक 7.19 करोड़ कमाए हैं। ये आंकड़ा एकाध करोड़ आगे बढ़ सकता है। अभी रात का कलेक्शन आना बाकी है।

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी

शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो में तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स शामिल हैं। विशाल भारद्वाज पहले भी आइकॉनिक किरदार दे चुके हैं। डायरेक्टर ने अजय देवगन की ओमकारा बनाई थी। शाहिद के साथ हैदर, रंगून, कमीने जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई थीं लेकिन किरदार और कहानी आज भी मशहूर है। उम्मीद है ओ रोमियो भी ऑडियंस के बीच वैसी ही जगह बना पाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN