Home मनोरंजन समाचार Border 2 Day 19: ‘बॉर्डर 2’ की 19वें दिन अचानक बढ़ी कमाई,...

Border 2 Day 19: ‘बॉर्डर 2’ की 19वें दिन अचानक बढ़ी कमाई, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/11/1200x900/11th_feb_border_2_day_1770780865608_1770780870124.jpg

संक्षेप:

Border 2 Collection Day 19: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की मंगलवार के दिन अचानक कमाई बढ़ गई। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ ने कई सुपरहिट फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है।

Border 2 Collection Day 19: ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। हालांकि अभी भी सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। इन 19 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इतना ही नहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों को भी मात दे दी है।

‘बॉर्डर 2’ का 19वें दिन का कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ ने रविवार (17वें दिन) के दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सोमवार (18वें दिन) के दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं मंगलवार (19वें दिन) के दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये कमाए।

‘बॉर्डर 2’ की कुल कमाई

19 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से कुल 314.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 464 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने 10 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। ‘बॉर्डर 2’ से मात खाने वाली फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, सलमान खान की ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर 3’, अजय देवगन की ‘रेड 2’ और ‘शैतान’, रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ और ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’, वहीं रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल हैं।

फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन हिट/सुपरहिट
बॉर्डर 2 314.59 करोड़ रुपये (19 दिनों का) 464 करोड़ रुपये अभी नतीजे आने में समय है
पद्मावत 302.15 करोड़ रुपये 585 करोड़ रुपये ब्लॉकबस्टर
सुल्तान 300.45 करोड़ रुपये 627.82 करोड़ रुपये ब्लॉकबस्टर
टाइगर 3 282.79 करोड़ रुपये 464 करोड़ रुपये हिट
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 267.2 करोड़ रुपये 431 करोड़ रुपये हिट
भूल भुलैया 2 184.32 करोड़ रुपये 265.5 करोड़ रुपये हिट
रेड 2 173.44 करोड़ रुपये 237.46 करोड़ रुपये हिट
शैतान 148.21 करोड़ रुपये 231 करोड़ रुपये सुपरहिट
रॉकी रानी की प्रेम कहानी 153.55 करोड़ रुपये 357.5 करोड़ रुपये हिट
मुंज्या 102.53 करोड़ रुपये 112 करोड़ रुपये सुपरहिट
सीक्रेट सुपरस्टार 63.4 करोड़ रुपये 912.75 करोड़ रुपये ब्लॉकबस्टर

समरी

1. ‘बॉर्डर 2’ का 19वें दिन का कलेक्शन – 2.4 करोड़ रुपये

2. ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन (भारतीय बॉक्स ऑफिस) – 314.59 करोड़ रुपये

3. ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन (वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस) – 464 करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू

‘बॉर्डर 2’ अच्छी फिल्म है। इस फिल्म में सुनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को बराबर स्क्रीन टाइम दिया गया है। हालांकि, इसके वॉर सीन्स एवरेज हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने अपने रिव्यू में ‘बॉर्डर 2’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN