Home मनोरंजन समाचार Border 2 Box Office Day 20: रिलीज के 20वें दिन भी ‘बॉर्डर...

Border 2 Box Office Day 20: रिलीज के 20वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ ने जमकर छापे नोट, बुधवार को कर डाली इतने करोड़ की कामई

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/Sunny_Deol_Border_2_1769275680910_1769275690012_1770855540953.jpg

संक्षेप:

‘बॉर्डर 2’ की कहानी को ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रहे है। ऐसे में अब ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

Border 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज का दर्शकों ने लंबे वक्त तक इंतजार किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों को क्रेज अभी भी बना हुआ है। सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर 2’का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। ‘बॉर्डर 2’ की कहानी को ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रहे है। ऐसे में अब ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

बुधवार को क्या रहा ‘बॉर्डर 2’ का हाल

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। ‘बॉर्डर 2’ का सामना अब बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन थोड़ा तगड़ा हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार कम नहीं हो रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब ‘बॉर्डर 2’ के बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं, जो बेहद शानदार है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने 20वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 316.00 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

डे वन 30 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 70.15 करोड़ रुपये
डे 16 5.25 करोड़ रुपये
डे 17 7.25 करोड़ रुपये
डे 18 2 करोड़ रुपये
डे 19 2.5 करोड़ रुपये
डे 20 1.75 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 309.4 करोड़ रुपये

जानें ‘बॉर्डर 2’ के बारे में

‘बॉर्डर 2’ का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं, ये फिल्म जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। ‘बॉर्डर 2’ 1997 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म की तरह ही है। बता दें कि ओरिजिनल में लोंगेवाला की लड़ाई पर फोकस किया गया था, जबकि सीक्वल में कई युद्ध मोर्चों पर अलग-अलग लड़ाइयों को दिखाया गया है। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स हैं। यह 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN