Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/mlk_1769413542596_1769413625307_1770595380894.jpgसंक्षेप:
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। ये फिल्म डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का सामना अब रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से है।
Border 2 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का क्रेज लगातार बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का सभी ने सालों इंतजार किया है। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर 2’का सीक्वल है। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। ‘बॉर्डर 2’ के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। ऐसे में अब ‘बॉर्डर 2’ के संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुकी है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
वीकेंड पर क्या रहा ‘बॉर्डर 2’ का हाल
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। ये फिल्म डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का सामना अब रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन थोड़ा तगड़ा हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार काफी शानदार है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब ‘बॉर्डर 2’ के रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं, जो बेहद शानदार है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने 17वें दिन 6.90 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 309.4 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
| डे वन | 30 करोड़ रुपये |
|---|---|
| पहला हफ्ता | 224.25 करोड़ रुपये |
| दूसरा हफ्ता | 70.15 करोड़ रुपये |
| 16वें दिन | 5.25 करोड़ रुपये |
| 17वें दिन | 6.90 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 309.4 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) |
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



