Home टेक न्यूज़ Blaupunkt SBW Chicago रिव्यू: 350W का पावरफुल साउंड और प्रीमियम लुक, घर...

Blaupunkt SBW Chicago रिव्यू: 350W का पावरफुल साउंड और प्रीमियम लुक, घर में थिएटर जैसा मजा

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी कम कीमत में पावरफुल साउंड वाला साउंड सिस्टम तलाश रहे हैं, जो Blaupunkt SBW Chicago HT5.1 Soundbar आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह बजट-फ्रेंडली होम थिएटर सिस्टम है जो वाकई में 5.1 सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है, वो भी महज 10,000 रुपये की प्राइस रेंज में।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

अब कई लोग अपने घर में ही पर्सनल थिएटर बनवा रहे हैं, ताकि भीड़भाड़ में न जाने पड़े, घर पर ही फैमिली के साथ फेवरेट मूवी का मजा लिया जा सके। लेकिन अगर घर पर ही थिएटर जैसा मजा चाहिए, तो एक दमदार साउंड सिस्टम होने बेहद जरूरी है। साउंड सिस्टम तगड़ा रहेगा, तो घर पर ही थिएटर जैसा साउंड मिल जाएगा। अगर आप भी कम कीमत में पावरफुल साउंड वाला साउंड सिस्टम तलाश रहे हैं, जो Blaupunkt SBW Chicago HT5.1 Soundbar आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह बजट-फ्रेंडली होम थिएटर सिस्टम है जो वाकई में 5.1 सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है, वो भी महज 7,999 रपये से 8,999 रुपये की प्राइस रेंज में। हमने इसका रिव्यू करना का मौका मिला, कैसा रहा हमारा अनुभव चलिए बताते हैं…

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Blaupunkt SBW Chicago

5.1 चैनल सिस्टम

सबसे पहले बात इसके सेटअप की। यह एक 5.1 चैनल सिस्टम है। इसमें साउंडबार के अलावा वायर्ड सबवूफर और वायर्ड सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। साउंडबार में तीन ड्राइवर्स लगे हैं। पावरफुल बास के लिए वायर्ड सबवूफर है और ट्रू सराउंड इफेक्ट के लिए इसमें दो रियर सैटेलाइट स्पीकर्स हैं। मार्केट में ज्यादातर साउंडबार सिर्फ वर्चुअल सराउंड देते हैं, लेकिन यहां फिजिकल रियर स्पीकर्स होने से साउंड अलग-अलग दिशाओं से आता महसूस होता है। एक्शन मूवीज में गोली चलने की आवाज पीछे से आती है, हेलिकॉप्टर ऊपर से गुजरता लगता है, जिससे ऐसा लगता है कि आप वाकई में सिनेमा हॉल में बैठकर मूवी देख रहे हों। ये एक्सपीरियंस बजट सेगमेंट में बहुत कम मिलता है।

Blaupunkt SBW Chicago

स्लीक और प्रीमियम लुक

डिजाइन की बात करें तो साउंडबार स्लिम और मिनिमलिस्टिक है और कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है। आप इसे टीवी के नीचे भी रख सकते हैं। सबवूफर थोड़ा टॉल है लेकिन स्लिम होने की वजह के जगह ज्यादा नहीं घेरता है। रियर स्पीकर्स छोटे और बेहद कॉम्पैक्ट हैं और इन्हें दीवार के अलग-अलग कोनों में टांगा जा सकता है। पूरे साउंड सिस्टम ब्लैक फिनिश में आता है, जो दिखने में प्रीमियम फील देता है। दिक्कत बस यह है कि सैटेलाइट स्पीकर वायरलेस नहीं है, ऐसे में जितना लंबा वायर है और इन्हें उतनी ही दूरी पर रख पाएंगे। अगर ये वायरलेस होते, तो इन्हें और दूरी पर रखा जा सकता था।

Blaupunkt SBW ChicagoBlaupunkt SBW Chicago

350W का दमदार साउंड

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह साउंड सिस्टम कुल 350W आउटपुट देता है। छोटा या फिर मिडियम साइज के रूम (10×12 से 15×20 फीट तक) के लिए इतना साउंड पर्याप्त है। इसके सबवूफर का 6.5 इंच ड्राइवर लगा है, जो डीप और पंची बास देता है। साउंडबार में 3 × 2.25 इंच स्पीकर्स लगे हैं, जिससे डायलॉग क्रिस्प और क्लियर सुनाई देते हैं। सैटेलाइट स्पीकर में भी बेहतरीन साउंड आता है। ऑवरऑल ऑडियो काफी क्लीन और इमर्सिव रहता है।

Blaupunkt SBW Chicago

ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन

इसमें कनेक्टिविटी की भी कोई कमी नहीं। ब्लूटूथ से फोन/लैपटॉप आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसमें एचडीएमआई आर्क, ऑप्टिकल, यूएसबी, औक्स – सब कुछ है। टीवी, गेमिंग कंसोल, प्रोजेक्टर या पेन ड्राइव से म्यूजिक – हर चीज सपोर्ट करता है। रिमोट कंट्रोल भी फुल-फंक्शन वाला है, जिससे आप दूर बैठकर वॉल्यूम कम-ज्यादा कर सकते हैं, मोड चेंज कर सकते हैं और बास एडजस्टमेंट सबकुछ आराम से कंट्रोल कर सकते हैं।

Blaupunkt SBW Chicago

खरीदें या नहीं

कंपनी ने इसे 7,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया है। ऐसे में इसकी तुलना Sony या Bose जैसे प्रीमियम ब्रांड्स से न ही करें तो बेहतर होगा। साउंड बढ़िया है लेकिन फुल वॉल्यूम पर थोड़ा डिस्टॉर्शन आ सकता है। इसे खासतौर से बजट-फ्रेंडली ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कुल मिलाकर, अगर आप फैमिली के साथ मूवीज, वेब सीरीज, गेमिंग या म्यूजिक एंजॉय करना चाहते हैं और बजट टाइट है, तो Blaupunkt SBW Chicago HT5.1 एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। घर में थिएटर का मजा लेना है बिना ज्यादा खर्च किए, तो इसे ट्राई कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN