Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/17/1200x900/red_1771339997261_1771340006618.jpgसलमान खान के शो बिग बॉस 20 में रिद्धिमा के आने की खबर आ रही है। अब यह खबर क्यों और कैसे आ रही है सोशल मीडिया पर, यह आपको बताते हैं।
सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस वापस आ रहा है। शो का आब 20वां सीजन है और बिग बॉस 20 में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट बनकर आएगा, यह जानने के लिए शो के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब एक नाम जो सामने आ रहा है वो हैं एक्ट्रेस रिद्धिमा। उनके शो में आने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
क्या रिद्धिमा ने दिया कोई हिंट?
दरअसल, 17 फरवरी को रिद्धिमा ने आस्क मी एनिथिंग रखा और इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। रिद्धिमा से किसी ने पूछा कि बिग बॉस में कब आओगे आप? वह बोलती हैं बस रास्ते में हूं। इसके साथ वह स्माइलिंग इमोजी भी पोस्ट करती हैं। अब उनके इस जवाब से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं सच में तो रिद्धिमा शो में नहीं आ रहीं।
कौन हैं रिद्धिमा
रिद्धिमा की बात करें तो वह टीवी एक्ट्रेस हैं। उनका पूरा नाम रिद्धिमा गुप्ता है। वह शो मेघा बरसेंगे में त्रिलोचन की पत्नी सतपाल कोहली का किरदार निभा चुकी हैं। इस शो में नील भट्ट और नेहा राणा लीड रोल में थे। वह शो रंग रसिया में भी काम कर चुकी हैं।
तान्या का बनाया था वीडियो
बता दें कि रिद्धिमा सितंबर 2025 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने तान्या मित्तल की मिमिक्री का वीडियो शेयर किया था। वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि ये फेक कौन है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
इनका नाम भी आया था सामने
वैसे रिद्धिमा से कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि भागिरथ भट्ट भी शो में आएंगे। भागिरथ एक फेमस सितारिस्ट और कम्पोजर हैं। वह कई प्रोजेक्ट्स जैसे भूल भुलैया 3, काला, लवयापा, हीरामंडी, गुल्लक, बंदिश बैंडिट्स और अनुपमा में काम कर चुके हैं। खैर उनके शो में आने की खबर पर भी ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है। ना तो भागिरथ और ना ही चैनल ने इस पर कोई अपडेट दिया है।
खैर देखते हैं कि बिग बॉस 20 में कौन-कौन कंटेस्टेंट बनकर आता है। इसके अलावा फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि शो की थीम क्या अलग और खास होगी।
बता दें कि बिग बॉस 19, 7 दिसंबर 2025 को खत्म हुआ था। शो के विनर गौरव खन्ना थे। ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ वह 50 लाख रुपये भी जीते थे। वहीं फरहाना भट्ट रनर अप थीं। गौरव की जीतने पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। कई उनकी जीत से खुश थे तो वहीं कुछ का कहना था कि वह अनडिजर्विंग थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



