Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/20/1200x900/bb_1776647046378_1776647053202.pngBhooth Bangla Day 4 Collection LIVE: ‘भूत बंगला’ ने डे 3 तक बॉक्स ऑफिस से 58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब सबकी नजरें मंडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।
Bhooth Bangla Collection LIVE Updates: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने दोबारा बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। यही कारण है कि लोगों को ‘भूत बंगला’ से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। फिल्म ने चार दिनों (डे 0 से डे 3 तक) में भारतीय बॉक्स ऑफिस से सिर्फ 58 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। अब देखना ये होगा कि फिल्म मंडे टेस्ट (पांचवां दिन, मतलब डे 0 से लेकर डे 4 तक) में पास हो पाती है या नहीं।
क्यों जरूरी है मंडे टेस्ट?
दरअसल, पहले दिन (गुरुवार) लोगों के बीच फिल्म का क्रेज रहता है। लोग स्टार कास्ट और जॉनर की वजह से सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते हैं। फिर दूसरे दिन (शुक्रवार) से वीकेंड शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग मूड फ्रेंश करने या दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए दूसरे (शुक्रवार), तीसरे (शनिवार) और चौथे (रविवार) दिन थिएटर्स जाते हैं। हालांकि, सोमवार (पांचवां दिन) के दिन सिर्फ वही फिल्म देखने जाते हैं जिन्हें पॉजिटिव रिव्यूज मिलते हैं। यही कारण है कि मंडे टेस्ट में पास होना जरूरी होता है। जो फिल्में मंडे टेस्ट में पास हो जाती हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन कर पाती हैं।
Bhooth Bangla Day 4 LIVE UPDATES: ‘भूत बंगला’ का मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ डे 4 यानी मंडे के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी उसका अपडेट हम यहां देंगे। ये आंकडे हर एक घंटे में बदलेंगे।
सुबह 7 बजे तक – सात बजे तक फिल्म ने कोई कमाई नहीं की है।
सुबह 8 बजे तक – ‘भूत बंगला’ ने मंडे की शुरुआत 0.03 करोड़ रुपये कमाकर की है।
सुबह 9 बजे तक – ‘भूत बंगला’ ने सुबह 9 बजे तक 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सुबह 10 बजे तक – हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
कैसे पता चलेगा कि फिल्म पास हुई या फेल?
अगर सोमवार को कलेक्शन में 50% से ज्यादा की गिरावट आती है, तो इसका मतलब है कि फिल्म को पब्लिक की तरफ से ठंडी प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है।
‘भूत बंगला’ का अब तक का डे वाइज कलेक्शन
| डे | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|
| डे 0 | 3.75 करोड़ रुपये |
| डे 1 | 12.25 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 19 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 23 करोड़ रुपये |
| कुल कमाई | 58 करोड़ रुपये |
कैसी है ‘भूत बंगला’?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट हाफ (इंटरवल से पहले) बहुत मजेदार है। जब-जब दिवंगत एक्टर असरानी और अक्षय कुमार की जोड़ी आती है लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं सेकंड हाफ (इंटरवल के बाद) में कहानी अपने ट्रैक से हट जाती है और लोग बोर हो जाते हैं। पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



