Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla BO Day 14: दूसरे वीक भी बजा ‘भूत बंगला’ का...

Bhooth Bangla BO Day 14: दूसरे वीक भी बजा ‘भूत बंगला’ का डंका, गुरुवार को भी की शानदार कमाई

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/Aksh_1775904521204_1775904529488_1777564202485.jpg

अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्शन या रोमांस फिल्मों के लिए ही नहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जानें जाते हैं। अक्षय की कॉमेडी हमेशा ही उनके फैंस का पसंद आती है। वहीं, फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ जब भी अक्षय कुमार ने हाथ मिलाया, उन्होंने धमाल ही मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘c’ की आंधी के बीच अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ के गुरुवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि ‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन इसने कितना कमा डाला?

14वें दिन की छप्पर फाड़ कमाई

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। ‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस को शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने पेड प्रीव्यू का 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 14वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने खबर लिखने तक 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ‘भूत बंगला’ का 14 दिनों का कलेक्शन भारत में 126.91 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

डे 0 3.75 करोड़ रुपये
वीक 1 84.40 करोड़ रुपये
वीक 2 42.51 करोड़ रुपये
कुल कमाई 126.91 करोड़ रुपये

फिल्म ‘भूत बंगला’ की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN