Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/01/1200x900/akshay_kumar_salman_khan_battle_of_1772379979814_1772379985334.pngAkshay Kumar Vs Salman Khan: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान और अक्षय कुमार की भूत बंगला अप्रैल में रिलीज होनी हैं। आइए जानते हैं इन दो फिल्मों में से किस फिल्म का फैंस को ज्यादा इंतजार है।
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान और अक्षय कुमार की भूत बंगला का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों फिल्में एक ही महीने में रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों में से फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है, ये हम आपको बता रहे हैं।आईएमडीबी की लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से ज्यादा इंतजार फैंस को अक्षय कुमार की भूत बंगला का है।
आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट
आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट रियल टाइम पॉपुलैरिटी पर आधारित है, जिसका कैलकुलेशन IMDb पर इन टाइटल्स के पेजव्यूज की संख्या के आधार पर किया जाता है।
कब रिलीज होगी सलमान खान की वॉर ड्रामा बैटल ऑफ गलवान?
सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो फिल्म को अपूर्वा लखिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बैटल ऑफ गलवान फिल्म 2020 में गलवान क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला?
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला को अबिलाश नायर और प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और तबु अहम रोल निभाती नजर आएंगी।
सोच समझकर 10 अप्रैल तय की रिलीज की डेट
भूत बंगला की रिलीज डेट 10 अप्रैल सोच-समझकर तय की गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर्स में से एक एकता कपूर ने कहा- जब हम अपनी फिल्म रिलीज करेंगे, तब तक धुरंधर और टॉक्सिक दोनों ने अच्छा रन लिया होगा. हमारी फिल्म तब रिलीज हो रही है जब कुछ स्कूल स्टूडेंट्स के एग्जाम खत्म हो चुके होंगे और छुट्टियों का दौर होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि भूत बंगला इतनी प्लानिंग के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी।
धुरंधर: द रिवेंज वर्सेज टॉक्सिक में फैंस को किसका ज्यादा इंतजार?
धुरंधर 2 और टॉक्सिक की बात करें तो दोनों फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। धुरंधर 2 और टॉक्सिक में फैंस को यश की टॉक्सिक का ज्यादा इंतजार है। आईएमडीबी की लिस्ट में टॉक्सिक पहले नंबर पर है। वहीं, धुरंधर 2 दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर भूत बंगला है और सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान 10वें नंबर पर है। टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। वहीं, धुरंधर: द रिवेंज को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

