Home व्यापार समाचार Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुले? किन शहरों में...

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुले? किन शहरों में है रामनवमी की छुट्टी?

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मार्च महीने में बैंक छुट्टियों का सिलसिला जारी है। 27 मार्च (राम नवमी) के बाद अगली बैंक छुट्टी 28 मार्च (शनिवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण रहेगी। इसके तुरंत बाद 29 मार्च (रविवार) को भी बैंक बंद रहेंगे। यानी लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं (ब्रांच स्तर पर) बंद रहेंगी।

मार्च महीने में बैंक छुट्टियों का सिलसिला जारी है। 27 मार्च (राम नवमी) के बाद अगली बैंक छुट्टी 28 मार्च (शनिवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण रहेगी। इसके तुरंत बाद 29 मार्च (रविवार) को भी बैंक बंद रहेंगे। यानी लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं (ब्रांच स्तर पर) बंद रहेंगी।

27 मार्च को श्री राम नवमी (चैती दशैं) के अवसर पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश Negotiable Instruments Act के तहत घोषित किया गया है, इसलिए इन शहरों में सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।

आज जिन शहरों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, रांची और विजयवाड़ा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ग्राहकों को बैंक से जुड़े कार्यों के लिए अगले कार्यदिवस का इंतजार करना होगा।

क्यों मनाई जाती है राम नवमी: राम नवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। यह दिन देशभर में पूजा, व्रत और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल सेवाएं जैसे UPI, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और ATM सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। इसलिए पैसे ट्रांसफर या कैश निकालने जैसी जरूरी सेवाओं में कोई दिक्कत नहीं होगी।

अप्रैल में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

1 अप्रैल को बैंकों में वार्षिक खाते बंद करने में सक्षम बनाने के लिए अवकाश।

2 अप्रैल को पुण्य गुरुवार

3 को गुड फ्राइडे

14 को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बीजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी

15 को बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग 16 को बिहू/विशु/हिमाचल दिवस

बोहाग बिहू

20 को बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20

21 को गरिया पूजा

बैंक छुट्टियों को तीन कैटेगरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटता है निगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट, RTGS holidays और एकाउंट क्लोजिंग। भारत में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। मार्च 2026 में कुल मिलाकर करीब 18 बैंक छुट्टियां रही हैं, जिनमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN