Home विश्व समाचार Bangladesh Election Results: तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ, PM...

Bangladesh Election Results: तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ, PM मोदी ने दी बधाई

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ankit Ojha| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 13 Feb 2026 10:23 AM IST
हमें फॉलो करें

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार आम चुनाव करवाए गए हैं। इस बार बीएनपी ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। वह दो तिहाई बहमत से जीत की ओर बढ़ रही है। कुल 299 निर्वाचन क्षेत्रों में गुरूवार हुए मतदान के बाद जारी मतगणना के रुझानों में बीएनपी ने अपने प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन पर स्पष्ट और मजबूत बढ़त बना ली है। आंकड़ों के मुताबिक बीएनपी ने 165 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और कई सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जमात समर्थित गठबंधन के खाते में 50 सीटें भी जाती नहीं दिख रही हैं।

बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने 17 साल के निर्वासन के बाद वतन लौटकर चुनावी मैदान में अपना दबदबा साबित किया है। कुछ खबरों में बताया गया है कि उन्होंने ढाका-17 और बोगरा-6 दोनों ही महत्वपूर्ण सीटों से जीत हासिल कर ली है। उनकी जीत की खबर के बाद बीएनपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। उनके अलावा अन्य प्रमुख लोगों में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, मोहम्मद असदुज्जमान और रुमीन फरहाना जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद हुए इन पहले चुनावों में बंपर मतदान हुआ है। यह पहला मौका है जब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग चुनावी मैदान से पूरी तरह गायब है। भारत में निर्वासन में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस चुनाव को “सोची-समझी धोखाधड़ी” और “प्रहसन” करार दिया है। वहीं, अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।अंतिम परिणाम शुक्रवार दोपहर तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। यदि मौजूदा रुझान बरकरार रहते हैं, तो तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

13 Feb 2026, 10:14:10 AM IST

Bangladesh Election Results: बीएनपी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Bangladesh Election Results: बीएनपी के चुनाव सामंजस्य समिति के चीफ नजरुल इस्लाम ने कहा, हम भी अपनी पार्टी की तरफ से नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। हमें उम्मीद है कि तारिक रहमान की अगुआई में दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे।

13 Feb 2026, 10:04:23 AM IST

Bangladesh Election Results: क्या बोले बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Bangladesh Election Results: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए एम एम नासिरुद्दीन ने कहा, ”पिछले चुनावों में भी मतदान प्रतिशत को लेकर बहस होती रही है। कृपया अब इसे लेकर सवाल न उठाएं।”

उन्होंने कहा कि रुझान में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है क्योंकि कई हजार मतदान केंद्रों से नतीजे अलग-अलग समय पर आते हैं।



13 Feb 2026, 09:41:04 AM IST

Bangladesh Election Results: जमात के एक मात्र हिंदू प्रत्याशी भी हार गए चुनाव

Bangladesh Election Results: जमात के एक मात्र हिंदू प्रत्याशी कृष्ण नंदी भी खुलना-1 सीट से चुनाव हा र गए हैं। उनके खिलाफ बीएनपी के अमीर एजाज खान ने जीत हासिल की है।



13 Feb 2026, 09:20:06 AM IST

Bangladesh Election Results: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई

Bangladesh Election Results: बीएनपी की बंपर जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है। उन्होंने कहा, इस जीत से साफ नजर आता है कि बांग्लादेश की जनता ने आप पर भरोसा किया है। भारत हमेशा ही लोकतांत्रिक, प्रगतिवादी और समावेशी बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा। मैं दोनों देशों के बीच बहुकोणीय रिश्तों को मजबूत करने और मिले जुले विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आशान्वित हूं।



13 Feb 2026, 09:07:22 AM IST

Bangladesh Election Results: दो तिहाई के बहुमत से बन रही सरकार- बीएनपी नेता

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ 13वां आम चुनाव कराया गया। सुधार पैकेज को ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से भी जाना जाता है। बीएनपी ने पहले घोषणा की थी कि यदि वह चुनाव जीतती है तो उसके अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। बीएनपी की केंद्रीय चुनाव संचालन समिति के प्रवक्ता महदी अमीन ने शुक्रवार तड़के संवाददाताओं से कहा, ”हम दो-तिहाई से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं।”



13 Feb 2026, 08:25:43 AM IST

Bangladesh Election Results: बीएनपी ने किया सरकार बनाने का दावा

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने कहा है कि वह सरकार बनाने जा रही है। बीएनपी मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक 194 सीटों पर वोटो की गिनती पूरी हो चुकी है और 105 सीटों पर अब भी चल रही है।



13 Feb 2026, 08:23:10 AM IST

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ने बीएनपी को दी बधाई

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत टी क्रिस्टेसन ने बीएनपी के नेता तारिक रहमान को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका उनेक साथ मिलकर समृद्धि और सुरक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबदंध है। बता दें कि अभी आधिकारिक रूप से चुनाव परिणाम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि बीएनपी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।



13 Feb 2026, 08:08:55 AM IST

Bangladesh Election Results: दो तिहाई बहुमत की ओर बीएनपी

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में बीएनपी दो तिहाई बहुमत की ओर है। जानकारी के मुताबिक अब तक 170 सीटें बीएनपी के खाते में आ चुकी हैं और 60 से ज्यादा सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। वहीं जमात की अगुआई वाला गठबंधन 43 सीटों पर ही सिमटता नजर आ रहा है। ऐसे में तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है।



13 Feb 2026, 07:43:07 AM IST

Bangladesh Election Results: BNP ने कर दिया जीत का दावा

Bangladesh Election Results: तारिक रहमान की अगुआई वाली बीएनपी ने अपनी जीत का दावा कर दिया है। बीएनपी के एक नेता ने कहा, इस जीत की पूरी उम्मीद थी। यह कोई आश्चर्य की पात नहीं है कि बांग्लादेश के लोगों ने बीएनपी में भरोसा जताया है। पार्टी लोगों के सपनों को साकार करने में सक्षम है। उन्होंने यह भी कहा कि, अभी बहुत सारी चुनौतियां हैं और यह कोई जश्न का समय नहीं है।



13 Feb 2026, 07:11:24 AM IST

Bangladesh Election Results: बीएनपी को मिला बहुमत, जमात की बड़ी हार

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में चुनाव के बाद वोटों की गिनती अभी जारी है। हालांकि तारिक रहमान की अगुआई वाली बीएनपी को बहुमत मिल गया है। जानकारी के मुताबिक उनकी पार्टी ने 299 में से 165 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं जमात-ए-इस्लामी के अगुआई वाले 11 दलों के गठबंधन कोअब तक सिर्फ 45 सीटें मिली हैं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।



13 Feb 2026, 06:50:13 AM IST

Bangladesh Election Results: दोनों सीटों से चुनाव जीत गए हैं तारिक रहमान

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार तारिक रहमान बोगरा और ढाका-17 दोनों ही सीटों से चुनाव जीत गए हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री जिया खालिदा के बेटे हैं। कुछ दिन पहल ही खालिदा का निधन हो गया है। उनकी राजनीतिक विरासत को संभालने वह 17 साल बाद लंदन से लौटे हैं।



13 Feb 2026, 06:38:40 AM IST

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश चुनाव परिणाम पर भारत की नजर

Bangladesh Election Results: भारत ने कहा कि वह बांग्लादेश में चुनावों के परिणाम और जनादेश का इंतजार करेगा तथा उसके बाद वहां मौजूद मुद्दों पर विचार करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”हम बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनाव के समर्थन में खड़े हैं।” बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान के साथ-साथ जुलाई राष्ट्रीय चार्टर के नाम से जाने जाने वाले 84 सूत्री सुधार पैकेज के कार्यान्वयन पर एक जनमत संग्रह भी कराया गया।



SOURCE : LIVE HINDUSTAN