Home मनोरंजन समाचार BAFTA Awards: फरहान की फिल्म ने रचा इतिहास, एक क्लिक में पढ़ें...

BAFTA Awards: फरहान की फिल्म ने रचा इतिहास, एक क्लिक में पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/Boong_23_02_1771820421127_1771820441527.png

बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स 2026 की पूरी लिस्ट जारी हो गई है। बाफ्टा में फरहान अख्तर की फिल्म बूंग ने इतिहास रचा है। बूंग ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है।

22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में बाफ्टा अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो के विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म बूंग को बड़ी जीत हासिल हुई है। यह फिल्म इस साल BAFTA में अकेली इंडियन नॉमिनी थी।वहीं बूंग ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन फिल्म बनकर इतिहास भी रच दिया है।

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड्स

रविवार को लंदन में हुए इस इवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ रही। ये फिल्म 14 कैटिगरीज में नॉमिनेट हुई थी, इसमें से 6 अवॉर्ड्स फिल्म ने अपने नाम किए। 2025 की हॉलीवुड हॉरर फिल्म सिनर्स ने भी 3 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

फरहान की बूंग ने इन फिल्मों को दी मात

फरहान अख्तर बूंग (मणिपुरी मूवी) के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। इसकी डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं। बूंग बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली ये पहली इंडियन मूवी है। बूंग के खिलाफ इस कैटेगरी में फ्रेंच एनिमेटेड साइंस फिक्शन फिल्म आर्को, हॉलीवुड की लाइव-एक्शन एनिमेटेड कॉमेडी लिलो एंड स्टिच, हॉलीवुड एनिमेटेड कॉमेडी ज़ूटोपिया 2 नॉमिनेटेड थीं।

क्या है बूंग का प्लॉट?

बूंग की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। इस फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी मणिपुर के एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी मां को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज देना का प्लान करता है। मां के तोहफे की तलाश धीरे-धीरे उसकी जिंदगी बदल देता है। मूवी में गुगुन किपगें ने बूंग का किरदार निभाया है।

BAFTA अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट एक्टर- रॉबर्ट आरामयो (आई स्वियर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- वुनमी मोसाकू – सिनर्स
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- हैमनेट
  • बेस्ट चिल्ड्रेंस एंड फैमिली फिल्म- बूंग
  • बेस्ट फिल्म नॉन इंग्लिश कैटिगरी- सेंटिमेंटल वैल्यूज
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- सिनर्स
  • बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- ज़ूटोपिया 2
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स – अवतार: फायर एंड ऐश
  • ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म- दिस इज एंडोमेट्रियोसिस राइजिंग स्टार – रॉबर्ट अरामायो (सिनर्स)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN