Home मनोरंजन समाचार Assi Movie: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ मंडे टेस्ट में फेल; देखें 4...

Assi Movie: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ मंडे टेस्ट में फेल; देखें 4 दिनों का बॉक्स ऑफिस कर पाई कितनी कमाई

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/24/1200x900/Assi_box_office_1771899196636_1771899196827.jpg

Assi Box Office Collection: तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी थिएटर्स में भीड़ नहीं खींच पा रही है। मूवी का लोगों के बीच चर्चा है लेकिन इसे दर्शक नहीं मिल पा रहे। यहां चेक करें इसका कलेक्शन।

तापसी पन्नू स्टारर और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म अस्सी मंडे टेस्ट में सफल नहीं हो पाई। ठीक-ठाक शुरुआत मिलने के बाद भी अस्सी की बॉक्स ऑफिस रफ्तार काफी धीमी है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब तक 4.95 करोड़ रुपये ही रहा है। क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बावजूद रिलीज के चार दिनों बाद भी ‘अस्सी’ 5 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।

ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ भी नहीं

रिलीज के पहले तीन दिनों में ‘अस्सी’ ने 4.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को फिल्म ने करीब ₹1 करोड़ के साथ शुरुआत की। वीकेंड होने की वजह से शनिवार और रविवार को आंकड़े में सुधार आया और दोनों दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले तीन दिन में डोमेस्टिक नेट कलेक्शन लगभग 4.2 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद फिल्म मंडे टेस्ट में औंधे मुंह गिर गई और कमाई पिछले दो दिनों के मुकाबले आधी से भी कम रह गई।

हिंदी बेल्ट में भी सुस्त

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अस्सी’ ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक कुल 5.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। सोमवार को हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्युपेंसी महज 8.05% रही, जो इसकी सुस्त रफ्तार को बयां करती है।

किस दिन कितनी कमाई

पहला शुक्रवार : 1 करोड़ रुपये

पहला शनिवार: 1.6 करोड़ रुपये

पहला रविवार: 1.6 करोड़ रुपये

पहला सोमवार: 0.75 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन (नेट): 4.95 करोड़ रुपये

‘अस्सी’ गंभीर सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रोल में यौन शोषण पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही हैं। फिल्म में कनी कुसरुति ने पीड़िता का किरदार निभाया है। फिल्म की स्टारकास्ट काफी मजबूत है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, रेवती, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

इतने बड़े कलाकारों की फौज, गंभीर विषय और क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यूज के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ना चौंकाने वाला है। मुल्क’ और ‘थप्पड़’ के बाद यह तीसरी फिल्म थी, जिसमें तापसी और अनुभव सिन्हा की जोड़ी साथ है।

अस्सी का बजट

अस्सी फिल्म के बजट की ऑफिशियल जानकारी नहीं है हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी 30 करोड़ रुपये में बनी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनुभव सिन्हा ने अस्सी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर अस्सी जैसी छोटे बजट की फिल्मों में प्रमोशन का पैसा ज्यादा खर्च किया जाए तो काफी मदद मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN