Home मनोरंजन समाचार Assi Box Office Prediction : तापसी पन्नू की फिल्म पहले दिन कर...

Assi Box Office Prediction : तापसी पन्नू की फिल्म पहले दिन कर सकती इतने करोड़ की कमाई

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/assi_1771551903256_1771551912891.jpg

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी रिलीज हो गई है और सभी जानना चाहते हैं कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी। अब बताते हैं कि मूवी पहले दिन कितने करो कमा सकती है।

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी, शुक्रवार को रिलीज हो गई है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर बज है क्योंकि इसमें सेंसिटिव और एक महत्वपूर्ण स्टोरी को दिखाया गया है। अस्सी को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। अब क्योंकि फिल्म रिलीज हो गई है तो जानते हैं कि अस्सी पहले दिन कितने करोड़ तक कमा सकती है।

कितनी हो सकती है कमाई

ट्रेड इन्साइडर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अस्सी पहले दिन 1.50-2 करोड़ तक की शुरुआत कर सकती है। वहीं वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हुआ तो फिर 2.50 करोड़ तक कमा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म अनुभव और तापसी की पहली फिल्म मुल्क जिसमे 1.70 करोड़ कमाए थे साल 2018 में और कंगना रनौत की इमरजेंसी जिसने 2 करोड़ कमाए थे पिछले साल, इनको पछाड़ सकती है।

मुल्क मीडियम सक्सेस फिल्म थी। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओवरऑल 29 करोड़ की कमाई की थी।

थप्पड़ और पिंक का था शानदार कलेक्शन

हालांकि अगर अस्सी पहले दिन 2.30 करोड़ भी कमाती है तो ये तापसी की पुरानी फिल्में थप्पड़ और पिंक से पीछे होगी। दोनों फिल्मों ने पहले दिन 4 करोड़ तक कमा लिए थे पहले दिन। पिंक ने तो वर्ल्डवाइड 157 करोड़ कमाए थे। थप्पड़ ने वहीं 2 हफ्ते में 50 करोड़ कमा लिए थे और उसके बाद कोविड हो गया था जिस वजह से थिएटर्स बंद हो गए थे।

अनुभव को उम्मीद अस्सी अच्छा कमाएगी

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अस्सी के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कि वह कॉन्फिडेंट हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी। उन्होंने कहा था, दर्शक अस्सी का इंतजार कर रहे हैं, सिर्फ अस्सी नहीं, लेकिन अस्सी जैसी फिल्म का।

अस्सी की स्टार कास्ट

अस्सी की बात करें तो तापसी के अलावा इसमें कनी कुश्रुति भी अहम किरदार में हैं। इनके अलावा गौरव सोलांकी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमद मिश्रा, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा भी हैं। नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता का इसमें कैमियो है। फिल्म को टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कहानी

बता दें कि इसमें दिखाया गया है कि एक टीचर को कुछ यंग लड़के सेक्सुअली असॉल्ट करते हैं और जब वह इसके खिलाफ आवाज उठाती है तो पुलिस स्टेशन और कोर्ट में उसे क्या-क्या झेलना पड़ता है यही मूवी की स्टोरी है।

तापसी एक ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। लास्ट तापसी 2024 में फिल्म खेल खेल में नजर आई थीं। उसके बाद से अब एक्ट्रेस फिल्म में नजर आएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN