Home मनोरंजन समाचार Aspirants: एस्पिरेंट्स सीजन 4 आएगा? जानें प्राइम वीडियो की इस सीरीज के...

Aspirants: एस्पिरेंट्स सीजन 4 आएगा? जानें प्राइम वीडियो की इस सीरीज के बारे में सबकुछ

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/13th_march_aspirants_1773372324008_1773372328999.jpg

अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ आ गई है। अब लोगों के मन में एक ही सवाल चल रहा है, क्या इसका चौथा सीजन भी आएगा? आइए बताते हैं।

‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ आ गया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर लोगों को ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ देखने से ज्यादा एक्साइटमेंट ये बात जानने में है कि इस सीरीज की कहानी तीसरे सीजन में खत्म हो जाएगी या फिर इसका चौथा सीजन भी आएगा? आइए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं। लेकिन सवाल के जवाब में आपको ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ का स्पॉइलर भी मिलेगा इसलिए सोच समझकर आगे बढ़िएगा।

सीजन 4 आएगा या नहीं? (नो स्पाॅइलर)

हां, ‘एस्पिरेंट्स’ का चौथा सीजन आएगा क्योंकि ‘एस्पिरेंट्स’ की कहानी तीसरे सीजन में खत्म नहीं हुई है। लेकिन, ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन का एंड इतना खतरनाक और अनएक्सपेक्टेड है कि आप चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

सीजन 4 की कहानी (स्पॉइलर अलर्ट)

‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन के एंड में अभिलाष शर्मा की सगाई हो रही होती है और तभी उसके फोन पर कॉल आता है। अभिलाष का मैनेजर फोन लेकर अभिलाष के पास आता है और कहता है कि बहुत इम्पॉर्टेंट कॉल है आपको अभी बात करनी पड़ेगी। कॉल पर बात करने के बाद अभिलाष अपनी सगाई छोड़कर घर आता है और टीवी ऑन करता है। टीवी पर न्यूज आती है, एलसी संदीप ओहलान की हत्या कर दी गई है। अभिलाष और संदीप के दोस्त टूट जाते हैं। इसके बाद, संदीप की हत्या की जांच की जिम्मेदारी अभिलाष को सौंपी जाती है। चौथे सीजन की कहानी इसी जांच के इर्द-गिर्द घूमेगी।

सीजन 4 का हिस्सा नहीं होंगे संदीप?

‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन में संदीप ओहलान की मौत हो गई है ऐसे में मन में ये सवाल आना लाजमी है कि चौथे सीजन में संदीप होंगे या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौथे सीजन में संदीन नजर आएंगे, लेकिन सिर्फ फ्लैशबैक सीन्स में।

‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ के बारे में

सिर्फ 5 एपिसोड्स हैं और बहुत सारे अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट हैं। अगर आपने इस सीरीज के दूसरे पार्ट्स देखें हैं तो समय निकालकर वीकेंड पर सीजन 3 भी देख लीजिए। आपको मजा आएगा और इमोशनल भी हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN