Home मनोरंजन समाचार April Release: अप्रैल में आएंगी ये 7 फिल्में, अपने कैलेंडर में मार्क...

April Release: अप्रैल में आएंगी ये 7 फिल्में, अपने कैलेंडर में मार्क कर लें इनकी रिलीज डेट

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/30th_march_april_1774841865713_1774841870998.jpg

Upcoming Movies in April: अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में एक या दो नहीं, बल्कि सात फिल्में आने वाली हैं। ‘धुरंधर 2’ के बाद आप इन फिल्मों को देखने का प्लान बना सकते हैं।

April Upcoming Movies: अप्रैल 2026 में कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद अगर आप सोच रहे हैं कि अब आप क्या देखें तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में उन फिल्मों के बारे में बताया गया है जो अप्रैल में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि अप्रैल में बॉक्स ऑफिस क्लैश भी होने वाले हैं।

10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) – चार फिल्में होंगी रिलीज

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का लोग ‘भूत बंगला’ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में अक्षय कुमार से पूछा गया था कि ‘धुरंधर 2’, ‘भूत बंगला’ का खेल खराब तो नहीं कर देगी? इसके जवाब में अक्षय ने कहा था कि दोनों के बीच 3 हफ्तों का अंतर है। वहीं अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अक्षय फिल्म की रिलीज पोस्टपोन करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Broken Harmony: ‘ब्रोकन हारमनी’, एक पैरानॉर्मल थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सपनों के घर में रहने जाते हैं, लेकिन वहां उन्हें अजीब चीजों का सामना करना पड़ता है।

Dacoit: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। क्लैश पर अदिवी शेष ने कहा था, ‘टकराव का इरादा तो नहीं था मैं तो अक्षय कुमार का फैन हूं। मैंने उन्हीं के गाने पर अपनी फिल्म का टीजर काटा है, लेकिन ये संयोग की बात है कि पिछली बार ‘मेजर’ का क्लैश अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से हुआ था और अब ‘डकैत’ के सामने उनकी ‘भूत बंगला’ है।’

Ready Or Not 2 Here I Come: ये साल 2019 की लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रेडी ऑर नॉट’ का सीक्वल है। इसमें समारा वीविंग नजर आएंगी।

24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)

Ginny Wedss Sunny 2: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ साल 2020 में आई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ की सीक्वल है। हालांकि, इस बार स्टार कास्ट बदली गई है। इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं और ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

The Wardrobe: ‘द वॉर्डरोब’, एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसमें रजनीश दुग्गल और दिव्या अग्रवाल नजर आएंगे। इसकी कहानी एक रहस्यमयी अलमारी के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिससे डरावनी घटनाएं जुड़ी हुई हैं।

30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर और शिव राजकुमार हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और यह एक बड़े बजट की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN