Home टेक न्यूज़ Apple का नया MacBook Air हुआ लॉन्च! इतनी है AI में 9.5...

Apple का नया MacBook Air हुआ लॉन्च! इतनी है AI में 9.5 गुना तेज लैपटॉप की कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक कंपनी Apple ने भारत में नया MacBook Air M5 चिप के साथ लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप बेहतर AI परफॉर्मेंस, 512GB बेस स्टोरेज और 4TB तक ऑप्शन के साथ आता है।

टेक कंपनी Apple ने अपने स्पेशल 4 मार्च एक्सपीरियंस इवेंट से पहले नई जेनरेशन का MacBook Air भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड है नया M5 चिपसेट, जो परफॉर्मेंस और AI टास्क को लेकर बड़े दावों के साथ आया है। कंपनी के मुताबिक, नया मॉडल पिछले M4 वर्जन से बेहतर और M1 मॉडल की तुलना में कई गुना फास्ट है।

सम्बंधित सुझाव

नए MacBook Air में Apple का लेटेस्ट M5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 10-कोर CPU और नेक्स्ट-जेनरेशन GPU मिलता है। खास बात यह है कि GPU के हर कोर में Neural Accelerator दिया गया है, जो मुश्किल AI टास्क को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस AI टास्क में M4 वर्जन से 4 गुना और M1 MacBook Air से 9.5 गुना तक तेज है। इसका मतलब है कि वीडियो एडिटिंग, इमेज प्रोसेसिंग, कोडिंग और AI-बेस्ड एप्लिकेशन पहले से ज्यादा स्मूद और तेज चलेंगे।

स्टोरेज और स्पीड में अपग्रेड

ऐपल ने डिवाइस में इस बार बेस स्टोरेज को भी अपग्रेड किया है। अब M5 MacBook Air का बेस वेरिएंट 512GB SSD के साथ आता है, जो पहले से बड़ा बदलाव है। इस स्टोरेज क्षमता को 4TB तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि नई SSD पिछले जेनरेशन की तुलना में 2 गुना तक तेज है। इससे बड़े फाइल ट्रांसफर, मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल वर्कफ्लो में बेहतर स्पीड मिलेगी।

सम्बंधित सुझाव

ऐसा है डिस्प्ले और डिजाइन

MacBook Air M5 दो स्क्रीन साइज- 13.6 इंच और 15.3 इंच में उपलब्ध होगा। दोनों में Liquid Retina डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है। कलर एक्यूरेसी और शार्पनेस पहले की तरह प्रीमियम फील देती है। हालांकि, डिजाइन में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ही पतला और लाइट प्रोफाइल मिल रहा है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का Centre Stage कैमरा दिया गया है, जो कॉल के दौरान यूजर को फ्रेम के बीच में रखने के लिए ऑटो एडजस्ट होता है।

वहीं, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह Apple के N1 वायरलेस चिप के साथ आता है।

भारत में इतनी रखी गई है कीमत

भारत में 13.6 इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है, जबकि 15.3 इंच मॉडल 1,44,900 रुपये से शुरू होता है। बताते चलें, M4 MacBook Air को भारत में 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नए MacBook Air के लिए प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू हो गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN