Home मनोरंजन समाचार Anupamaa Twist: खुलेगा सीक्रेट रूम के दरवाजा, अनुपमा को दिखेगा मिस्टर दिग्विजय...

Anupamaa Twist: खुलेगा सीक्रेट रूम के दरवाजा, अनुपमा को दिखेगा मिस्टर दिग्विजय का अलग रूप

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/12/1200x900/12th_march_anupamaa_1773278922578_1773278928308.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को मिस्टर दिग्विजय का अलग रूप देखने को मिलेगा जिसे देखकर अनुपमा दंग रह जाएगी।

Anupamaa Promo: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के नए प्रोमो में प्रेरणा की झलक दिखाई गई है। प्रोमो की शुरुआत में राही, प्रांशी को संभालते हुए प्रेम से पूछती है, ‘प्रेरणा कहां है? तुम्हारी आज मीटिंग थी न उसके साथ?’ तभी प्रेरणा ढेर सारे बॉक्सेस के साथ कोठारी हाउस में एंट्री लेती है। बता दें, प्रेरणा का किरदार पहले भावना अजवानी निभा रही थीं, लेकिन लीप के बाद ये रोल निधि शेट्टी प्ले कर रही हैं।

महल का रहस्यमय कमरा

अनुपमा अब जया के साथ भूतिया महल में रह रही है। भूतिया महल में अनुपमा की मुलाकात मिस्टर दिग्विजय से होती है और भूतिया महल का राज उसके सामने आ जाता है, लेकिन अब अनुपमा के सामने महल के बंद कमरे का राज आएगा। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा को महल के रहस्यमय कमरे का दरवाजा खुला दिखता है। इतना ही नहीं, अनुपमा को अंदर से आवाजें भी आने लगती हैं। ऐसे में अनुपमा उस कमरे के पास जाती है और चोरी-छीपे कमरे के अंदर झांकने लगती है।

कमरे के अंदर क्या है?

कमरे के अंदर मिस्टर दिग्विजय होते हैं। एक तरफ, मिस्टर दिग्विजय, अनुपमा के सामने खडूस बनते हैं। वहीं दूसरी तरफ, उस कमरे के अंदर जाते ही खडूस दिग्विजय मुस्कुराने लगते हैं। अनुपमा छीपकर मिस्टर दिग्विजय को गिटार बजाते और ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘तू जो मिला’ पर डांस करता देखती है। अनुपमा को यकीन नहीं होता है कि खडूस अंकल का एक रूप ये भी है।

भड़केंगे मिस्टर दिग्विजय

डांस करते करते मिस्टर दिग्विजय की नजर अनुपमा पर पड़ती है और वो भड़क जाते हैं। मिस्टर दिग्विजय, अनुपमा पर चिल्लाने लगते हैं और पूछते हैं, ‘इस कमरे के पास आने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई।’ बता दें, उस कमरे के अंदर कैफे बना होता है और इसका कनेक्शन कहीं न कहीं उनके परिवार से जुड़ा हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN