Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/26th_march_anupamaa_1774491135693_1774491139754.jpgAnupamaa Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में पॉल, अनुपमा को गोवा से बाहर निकालने की कोशिश करेगा। हालांकि, मिस्टर दिग्विजय बीच में आ जाएंगे।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में अनुपमा गोवा में नई शुरुआत करती नजर आएगी। दरअसल, पॉल अपनी पत्नी रोजी की मदद से अनुपमा पर चोरी का इल्जाम लगवाता है और उसे नौकरी से निकलवा देता है। हालांकि, तब भी पॉल को आराम नहीं मिलता है। पॉल, रोजी और कुछ गुंडों के साथ मिस्टर दिग्विजय के घर पहुंचता है और अनुपमा को गोवा से भगाने की कोशिश करता है।
पॉल से सवाल करेगी अनुपमा
सामने आए प्रोमो में पॉल अपने साथियों के साथ अनुपमा के पास जाता है। अनुपमा कहती है, ‘यहां किसलिए आए हो? नौकरी से निकलवा दिया, अब यहां तो चैन की सांस लेने दो मुझे।’ पॉल कहता है, ‘तेरे को चैन की सांस लेनी है तो गोवा छोड़कर जाना हाेगा।’ इसके बाद पॉल, मिस्टर दिग्विजय के पौधे उठाकर फेंकने की कोशिश करता है। अनुपमा, जिसे पता है कि वो पौधे मिस्टर दिग्विजय के लिए कितने जरूरी हैं, पॉल को रोकती है।
खींचातानी और मिस्टर दिग्विजय की एंट्री
खींचातानी में अनुपमा गिर जाती है। पॉल डंडे से अनुपमा पर वार करने की कोशिश करता है, लेकिन बीच में मिस्टर दिग्विजय आ जाते हैं। मिस्टर दिग्विजय, पॉल को रोकते हैं और कहते हैं, ‘अगर आंख उठाई तो आंख फोड़ दूंगा। अगर हाथ उठाया तो हाथा उखाड़कर फेंक दूंगा।’ मिस्टर दिग्विजय से डरकर पॉल वहां से चला जाता है।
नई शुरुआत
आगे दिखाया जाता है कि जब अनुपमा, जया को स्कूल के लिए तैयार कर रही होती है तब उसकी नजर कैफे पर पड़ती है। कैफे का दरवाजा खुला रहता है। अनुपमा, जया के साथ कैफे के अंदर जाती है और उस कैफे को देख उसके होश उड़ जाते हैं। वह कहती है, ‘ये कैफे तो सपनों से भी ज्यादा सुंदर है।’ इसके बाद, अनुपमा, मिस्टर दिग्विजय के साथ मिलकर इस कैफे को दोबारा शुरू करती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



