Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/24th_april_anupama_1777087407634_1777087419306.jpgAnupama Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के प्रोमो में धमाकेदार ट्विस्ट दिखाया गया है। सामने आए प्रोमो में ये हिंट मिला है कि अनुपमा अब वापस गोवा कभी नहीं जाएगी।
Anupama Spoiler Alert In Hindi: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में अब मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। 25 अप्रैल के दिन आए ‘अनुपमा’ के प्रोमो के मुताबिक, कोठारी हाउस में राही और मोटी बा के बीच बहस होती है। दरअसल, पराग कोठारी ने अपना वकील भेजकर सबको ये बताया कि वो पावर ऑफ अटॉर्नी अपनी पत्नी ख्याति कोठारी को देने चाहते हैं। ऐसे में मोटी बा टूट जाती हैं। (ये भी पढ़ें: Photos: अनुपमा में होगी इस हसीना की एंट्री, 11 साल बाद टीवी पर कर रही हैं वापसी)
गौतम उठाएगा इस बात का फायदा
मोटी बा को इस बात पर विश्वास नहीं होता है कि उनका बेटा उन्हें भूल गया। मोटी बा रोने लगती हैं और गौतम को बताती हैं कि उन्होंने लाइफ में कितने संघर्ष किए हैं। गौतम इस बात का फायदा उठाता है। गौतम, मोटी बा को भड़काता है। गौतम, मोटी बा के मन में ये बात डाल देता है कि पराग खुद ऐसे कभी नहीं कर सकते हैं। जरूर अनुपमा ने उन्हें आपके खिलाफ भड़काया होगा।
राही देती है जवाब
मोटी बा, गौतम की बातों में आ जाती हैं और राही पर अपना गुस्सा निकालती हैं। राही, मोटी बा के सामने हाथ जोड़ती है और कहती है, ‘मुझे मेरी मम्मी का हाल चाल कुछ नहीं पता। उन्होंने सच में कुछ नहीं किया है। प्लीज उनका नाम बार बार लेना बंद कीजिए।’
श्रुति की एंट्री
इतना कहते ही जब राही पलटती है तब वह कोठारी हाउस के दरवाजे पर श्रुति को खड़ा देख दंग रह जाती है। राही, श्रुति के पास जाती है। श्रुति, राही को देखकर इमोशनल हो जाती है और कहती है, ‘आध्या माय लव।’
अनुपमा की नई शुरुआत
वहीं उधर अनुपमा अपनी मां के घर जाती है। अनुपमा, दिग्विजय, बंकू और जया के साथ अपनी मां के घर में ही रहती है। इतना ही नहीं, अनुपमा अहमदाबाद में ही ‘लव यू जिंदगी’ कैफे खोलने का फैसला लेती है। अनुपमा ‘अनु की रसोई’ की जगह सावी का ‘लव यू जिंदगी’ कैफे खोलने की तैयारी करती है।
कौन है श्रुति?
शो में जब अनुपमा और अनुज का तलाक हो गया था तब अनुज अपनी बेटी के साथ यूएस चला गया था। यूएस में अनुज और श्रुति की मुलाकात हुई थी। श्रुति, राही का एक मां की तरह ध्यान रखती थी और अनुज से प्यार करती थी। लेकिन अनुपमा के यूएस आते ही अनुज ने श्रुति से शादी करने से इनकार कर दिया था। बता दें, तब सुकृति कांडपाल ने श्रुति का किरदार निभाया था। लेकिन अब श्रुति का किरदार समीक्षा भटनागर निभा रही हैं। समीक्षा इससे पहले ‘वीरा’, ‘उतरन’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे बड़े शोज में नजर आ चुकी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



