Home टेक न्यूज़ Amazfit की दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च: प्रीमियम फीचर्स, दमदार बैटरी और धाकड़...

Amazfit की दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च: प्रीमियम फीचर्स, दमदार बैटरी और धाकड़ बैटरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 लॉन्च की हैं, जिनमें AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और एडवांस हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

लोकप्रिय वियरेबल ब्रैंड Amazfit ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच- Amazfit Active 3 Premium और Amazfit T-Rex Ultra 2 को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही वॉच प्रीमियम फीचर्स, एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग और दमदार बैटरी के साथ आती हैं, जो फिटनेस और टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए खास बनाती हैं। आइए आपको इनके फीचर्स और इनकी कीमत के बारे में बताते हैं।

Amazfit Active 3 Premium के फीचर्स

Amazfit Active 3 Premium में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन पर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी दी गई है, जिससे यूजर्स को साफ विजुअल अनुभव मिलता है। यह वॉच Android 7.0 और iOS 14.0 या उससे ऊपर के डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकती है और इसमें Zepp OS के साथ Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल भी दिया गया है। ब्लूटूथ कॉलिंग ऑप्शन के साथ इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर मिलता है।

फिटनेस के लिए इसमें Zepp Coach के साथ रनिंग वर्कआउट प्लान्स मिलते हैं, और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। हेल्थ फीचर्स में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, स्ट्रेस ट्रैकिंग और BioCharge शामिल हैं। इसके अलावा GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS जैसे 5 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी 365mAh बैटरी सिंगल चार्ज में करीब 12 दिन तक चलने का दावा करती है।

सम्बंधित सुझाव

Amazfit T-Rex Ultra 2 के फीचर्स

अगर आप एक रग्ड और एडवेंचर-फ्रेंडली स्मार्टवॉच चाहते हैं, तो Amazfit T-Rex Ultra 2 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। साथ ही इसमें 2.5D टेम्पर्ड ग्लास और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है। वॉच Bluetooth 5.2 LE सपोर्ट के साथ आती है और Android या iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इसमें भी Zepp OS और Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल मिलता है।

फिटनेस के लिहाज से यह वॉच और भी तगड़ी है, इसमें 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और BioCharge जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 870mAh बैटरी, जो कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 30 दिन तक चल सकती है।

इतनी रखी गई है कीमत

Amazfit Active 3 Premium की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है, जिसमें Apex Silver कलर ऑप्शन मिलता है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 को कंपनी ने 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जो Black Magma कलर में उपलब्ध है। दोनों स्मार्टवॉच को आप Amazfit India की वेबसाइट और Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN