Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/Abhihsek_1751681975474_1751681979522_1771127851542.jpgअभिषेक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बारे में अपनी राय दी है कि यह कैसे एक्टर्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल प्ले किए हैं। उन्होंने पर्दे पर कॉमेडी से लेकर बतौर एक्टर और विलेन का किरदार निभाया है। अभिषेक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बारे में अपनी राय दी है कि यह कैसे “एक्टर्स के लिए नुकसानदायक” हो सकता है।
AI को लेकर बोले अभिषेक
ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में बोलते हुए, अभिषेक ने कहा कि AI उन्हें डराता है, और कहा कि वह इसके साथ बहुत कम्फर्टेबल नहीं हैं। अभिषेक ने एआई पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘एआई मुझे डराता है। हर एक्टर को इससे डर लगना चाहिए। क्रिएटिव काम में एआई बहुत कुछ बदल देगा। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो एक्टर्स के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। एनिमेशन, स्पेशल इफेक्ट्स आदि में एआई बहुत फायदेमंद है। इससे हमारा काम का समय कम होगा और फिल्म का बजट भी घट सकता है।’
इंसान की कमी एआई पूरी नहीं कर सकता
अभिषेक क्रिएटिव नजरिए को लेकर बोले, ‘मैंने कई एआई से बनी चीजें देखी हैं। वो बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन उनमें जान नहीं होती। इंसान की वो कमी जो हमारी खूबसूरती है, वो एआई में नहीं होती। मुझे लगता है कि मेडिकल और कानूनी क्षेत्र में एआई से बहुत बदलाव आएंगे। फिल्मों और क्रिएटिव काम के बारे में मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकता। मैं एआई की पूरी समझ नहीं रखता, इसलिए मुझे इससे थोड़ा डर लगता है। मैं इसके बारे में पढ़ता हूं और सीखता रहता हूं।’
AI के साथ कम्फर्टेबल नहीं हैं अभिषेक
एक्टर ने कहा कि AI कई फील्ड्स पर असर डाल सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मेडिकल और लीगल फील्ड में बहुत बदलाव आने वाला है, खासकर AI के साथ। जहां तक क्रिएटिव और फिल्मों की बात है, मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहूंगा कि यह फायदेमंद होगा या नहीं। मुझे AI लैंडस्केप की पूरी समझ नहीं है, इसलिए मैं इसके साथ बहुत कम्फर्टेबल नहीं हूं। मैं इसके बारे में बहुत कुछ सीखता और पढ़ता हूं।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



