Home व्यापार समाचार AI से जुड़े ऐलान ने इस शेयर को दी रफ्तार, करीब 5%...

AI से जुड़े ऐलान ने इस शेयर को दी रफ्तार, करीब 5% उछला भाव, ₹47 का है स्तर

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Take Solutions share price: मार्च 2025 के ₹6.70 के निचले स्तर से यह शेयर अब तक करीब 646% चढ़ चुका है। हालांकि इतनी तेजी के बाद भी यह शेयर अभी अपने 2018 के रिकॉर्ड हाई ₹308 से करीब 83% नीचे कारोबार कर रहा है।

Take Solutions share price: शेयर बाजार में मंगलवार को भारी बिकवाली वाले माहौल के बीच हेल्थकेयर टेक कंपनी- टेक सॉल्युशंस लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 5% चढ़कर 47.95 रुपये के उच्च स्तर तो 46.30 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। कारोबार के अंत में शेयर 46.93 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 49.90 रुपये है। 13 फरवरी 2026 को शेयर इस स्तर तक पहुंच गया था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 6.70 रुपये है। इस स्तर पर यह शेयर अप्रैल 2025 में था।

शेयर में तेजी की वजह?

टेक सॉल्युशंस के शेयरों में तेजी की मुख्य वजह कंपनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण तकनीकी एकीकरण की घोषणा रही। कंपनी ने बताया कि उसने अपग्रेडेड एआई क्षमताओं को अपने सिस्टम में शामिल किया है, जो Anthropic के क्लाउड एआई मॉडल से संचालित होंगी। इस तकनीक की मदद से कंपनी जटिल मेडिकल, क्लिनिकल और ऑपरेशनल डेटा को अधिक सुरक्षित और बड़े पैमाने पर प्रोसेस कर सकेगी। कंपनी के अनुसार यह कदम उसके लॉन्ग टर्म टारगेट की दिशा में अहम पड़ाव है।

क्या है कंपनी का मकसद?

कंपनी का मकसद स्केलेबल, इंटेलिजेंट और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म विकसित करना है, जो मरीजों के बेहतर उपचार परिणाम, बेहतर कार्यक्षमता और डेटा आधारित हेल्थकेयर सेवाओं को संभव बनाएंगे। कंपनी ने कहा कि Anthropic के क्लाउड एआई के एकीकरण से उसके कई आगामी प्लेटफॉर्म और भी मजबूत होंगे। इन प्लेटफॉर्म में कंपनी का एआई आधारित Preventive हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म, वन मिनट क्लिनिक और Unified AI Marketplace शामिल हैं। कंपनी का मानना है कि उन्नत एआई तकनीक के इस्तेमाल से हेल्थकेयर सेक्टर में अधिक सटीक विश्लेषण, बेहतर निर्णय और तेज नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

कंपनी के चेयरमैन परमेश्वर धंगारे ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से अगली पीढ़ी के हेल्थकेयर सिस्टम की नींव बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लाउड एआई की उन्नत क्षमताओं को शामिल करने से कंपनी का टेक्नोलॉजी स्टैक काफी मजबूत हुआ है और इससे स्केलेबल व स्मार्ट हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म विकसित करने की क्षमता बढ़ेगी।

शेयर का परफॉर्मेंस

शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो फरवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच यह भारी दबाव में रहा लेकिन अप्रैल 2025 में इसमें करीब 20% की तेजी आई और यहीं से रिकवरी शुरू हुई। इसके बाद अगले नौ महीनों तक शेयर लगातार सकारात्मक दायरे में बंद होता रहा। अक्टूबर 2025 में शेयर में 88% की तेजी आई जबकि नवंबर में 43% की तेजी दर्ज की गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN