Source :- LIVE HINDUSTAN
Adobe भारत के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों के स्टूडेंट्स को Photoshop, Acrobat और Adobe Firefly फ्री में उपलब्ध कराएगा। इन टूल्स के साथ डेडिकेटेड कोर्स भी स्टूडेंट्स को मिलेगा।
भारत में क्रिएटिव और AI स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए Adobe ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि देश के मान्यता प्राप्त एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स से जुड़े स्टूडेंट्स को उसके पावरफुल टूल्स, जैसे- Photoshop, Acrobat और Adobe Firefly सब फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह घोषणा 19 फरवरी को नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit के दौरान की गई है। कंपनी ने इसे भारत में AI-बेस्ड क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को तेज करने की दिशा में ‘स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट’ बताया है।
Adobe का यह AI-first ऑफर उन 15,000 स्कूल्स और 500 कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध होगा, जहां Content Creator Labs बनाए गए हैं। यह पहल केंद्रीय बजट 2026 में घोषित सरकारी प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसका मकसद साल 2030 तक Animation, Visual Effects, Gaming और Comics (AVGC) सेक्टर में बड़े स्तर पर रोजगार तैयार करना है। सरकार का मकसद साल 2030 तक AVGC सेक्टर में लगभग 20 लाख नौकरियां पैदा करना है, और Adobe की यह पहल उसी दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
स्टूडेंट्स को मिलेगा डेडिकेटेड कोर्स
कंपनी सिर्फ सॉफ्टवेयर एक्सेस ही नहीं देगी, बल्कि स्टूडेंट्स को इन टूल्स के इफेक्टिव इस्तेमाल के लिए एक खास कोर्स भी उपलब्ध कराएगी। यह प्रोग्राम NASSCOM की पहल NASSCOM FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप में लागू किया जाएगा, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर चलाया जा रहा एक नेशनल डिजिटल स्किलिंग मिशन है। इसके साथ स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री-अलाइन कोर्सेज और सर्टिफिकेशन फ्री में मिलेंगे, जिनका फोकस AI-first लर्निंग पर होगा।
प्रोग्राम की एक खास बात Adobe Firefly तक सीधा ऐक्सेस है। Firefly कंपनी का जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म है, जो Google, OpenAI और Runway जैसे पावरफुल AI पार्टनर्स के मॉडल्स को इंटीग्रेट करता है। इससे स्टूडेंट्स ग्राफिक डिजाइन, एनीमेशन, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी जैसे एरियाज में एडवांस्ड AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
India AI Impact Summit के दौरान Adobe ने ‘Kathvatr’ नामक एआई-पावर्ड शॉर्ट फिल्म सीरीज भी पेश की, जो भारतीय लोककथाओं पर आधारित है और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ कोलैबरेशन में बनाई गई है। यह पहल दिखाती है कि AI की मदद से पारंपरिक कहानियों को भी नए डिजिटल अवतार में पेश किया जा सकता है।
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल और AI विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। कुल मिलाकर, यह प्रोग्राम ना सिर्फ स्टूडेंट्स को ग्लोबल टूल्स का फायदा देगा, बल्कि भारत को AI-लेड क्रिएटिव इकोनॉमी में ग्लोबल लेवल पर मजबूत पोजीशन दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


