Home  लाइफस्टाइल समाचार AC रिमोट में खूब बटन देखकर होती है कंफ्यूजन? यहां आसान शब्दों...

AC रिमोट में खूब बटन देखकर होती है कंफ्यूजन? यहां आसान शब्दों में समझें अलग मोड्स

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मी के मौसम में एसी का इस्तेमाल अधिकतर अब हर घर में होने लगा है। बहुत  से लोग एसी का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन उसके रिमोट में खूब सारे बटन देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी एसी के सारे मोड्स को नहीं समझते हैं तो यहां आसान शब्दों में समझें।

ज्यादातर घरों में एसी का इस्तेमाल किया जाता है और बहुत से लोग ऐसे हैं जो इसके रिमोट का इस्तेमाल सिर्फ ऑन/ऑफ के लिए करते हैं। हालांकि, एयर कंडीशनर के रिमोट में अलग-अलग बटन होते हैं जो खूब काम के होते हैं। अगर आप एसी के रिमोट में मौजूद सभी बटन को समझेंगे तो कई ऐसे खास फीचर्स को एक्टिवेट कर पाएंगे जो मौसम के मुताबिक आपके एसी को सही काम करने में मदद करेंगे।

ड्राई मोड – बारिश के मौसम में जब चिपचिपी बढ़ जाती है तो यह मोड काम आ सकता है। ये मोड मुंबई, चेन्नई या कोलकाता जैसे शहरों में बहुत काम आ सकता है। यह मोड कमरे को बहुत ज्यादा ठंडा किए बिना हवा से एक्सट्रा नमी को हटा देता है। जिससे कमरा कम चिपचिपा हो जाता है।

कूल मोड – ये कूलिंग मोड है। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग इसी मोड के साथ एसी चलाते हैं। इसमें कंप्रेसर कमरे से गर्मी निकालने के लिए लगातार चलता रहता है। तेज गर्मी के लिए ये मौसम सबसे अच्छा है। इस मौसम में आप 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच एसी चला सकते हैं। बहुत से लोग तेज गर्मी लगने पर एसी के टेम्प्रेचर को 18 या 17 डिग्री पर सेट करेंगे। इसे बहुत कम सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता बल्कि इससे कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।

ऑटो मोड- ये एक स्मार्ट फीचर है जो कमरे के मौजूदा तापमान के मुताबिक कूलिंग, हीटिंग या फैन स्पीड को खुद बैलेंस करता है। यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो ऑटो सेटिंग पसंद करते हैं।

फैन मोड – इस मोड में कोई कूलिंग नहीं होती, क्योंकि इस मोड में केवल एसी का पंखा चलता है। यह केवल हवा पास करने का काम करता है। यह मोड आपके काम तब आएगा जब कमरा पहले से ही ठंडा हो।

हीट मोड- बहुत से एसी मॉडल में गर्म और ठंडी हवा का फीचर होता है। यह मोड गर्म हवा फेंकता है और हीटर की तरह काम करता है। इस फीचर का इस्तेमाल सर्दियों में किया जा सकता है।

स्लीप मोड – रात में सोते समय इस फीचर का यूज कर सकते हैं। यह कुछ समय बाद तापमान को धीरे-धीरे बढ़ाता है ताकि ज्यादा ठंडा न हो। इससे बिजली की बचत होती है। इस फीचर में एसी से आने वाली कम्प्रेसर की अवाज भी कम हो जाती है।

स्विंग मोड – यह एसी फ्लैप को ऊपर-नीचे या साइड टू साइड घुमाता है ताकि हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैले।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN