Source :- LIVE HINDUSTAN
Lucknow city travel plan: लखनऊ शहर जा रहे तो वहां पर ये 5 चीजों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल ना भूलें। इन जगहों को देखे बगैर आपकी ये ट्रिप अधूरी ही रह जाएगी। लास्ट वाली जाकर तो मिलेगा रोमांच।
लखनऊ काम के सिलसिले में जाएं या फिर घूमने के लिए इन 5 कामों के बिना आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी। लखनऊ नवाबों का शहर है और आप जब यहां पहुंचेगे को वो नवाबों वाली वाइब्स भी आएगी। यहां के कोने-कोने में खूबसूरती बसी है और अगर आप पूरे लखनऊ को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो एक दिन काफी नहीं। यहां की ऐतिहासिक इमारतें हो या फिर फूड, शॉपिंग मार्केट हो या फिर नये बसाए पार्क, सबकुछ स्पेशल है। तो अपनी लखनऊ आइटियनरी में ये 5 चीजें जरूर ऐड करें।
बड़ा इमामबड़ा और भूल भुलैया
लखनऊ जा रहे तो इमामबाड़ा देखना बिल्कुल ना भूलें। खासतौर पर भूल भुलैया। जहां की सीढ़ियों और दरख्तों में रास्ता तलाश करना एक रियल लाइफ पजल है। 18वीं शताब्दी में नवाब आसिफउद्दौला की बनवाई ये इमारत लखनऊ की शान है। लेकिन इमामबाड़े की सैर के लिए लोकल गाइड जरूर करें। नहीं तो भूलभुलैया से बाहर निकलने में आपके पसीने छूट जाएंगे।
हजरतगंज मार्केट
नवाबी मार्केट की सैर तो बनती है। लखनऊ के इस मार्केट की लोकल शॉप में शॉपिंग के साथ ही किताबों के शौकीन लोगों को एक बार जरूर यहां आना चाहिए। मार्केट में वॉक करते हुए रिलैक्स करना पसंद आएगा। पुराने जमाने की बनी इमारतों में मॉडर्न कैफे, स्टोर्स अलग ही वाइब्स देते हैं। शाम को रिलैक्स करना है तो हजरतगंज मार्केट जरूर जाएं।
लखनऊ के फेमस फूड्स
लखनऊ के टुंडे कबाब, गलौटी कबाब, बास्केट चाट से लेकर कुल्फी का टेस्ट लाजवाब है। स्ट्रीट पर मिलने वाले फूड्स के स्वाद का जादू ही अलग है। अवधी फूड कल्चर और टेस्ट को चखना है तो लखनऊ के स्ट्रीट फूड्स को जरूर एक्सप्लोर करें।
ब्रिटिश रेजिडेंसी
लखनऊ में बना रेजिडेंसी मस्ट विजिट प्लेस है। अंग्रेजों के काल में ये जगह ब्रिटिश लोगों का आशियाना होता था। खंडहर में बदल चुके इस प्लेस पर आपको ब्रिटिश काल के घर की डिजाइन और रसोई का आर्किटेक्चर देखने को मिलता है। बाहर से बिल्कुल भीड़भाड़ वाले इलाके में बने इस प्लेस पर अंदर बिल्कुल शांति रहती है। इक्का दुक्का लोग इस प्लेस को देखने पहुंचते हैं और आप यहां पर शांति से वक्त बिताया जा सकता है।
कुकरैल
लखनऊ के बीच का एक और एक्सप्लोर करने वाला प्लेस है। जो किसी जंगल सी फील देता है। यहां पर घड़ियालों के रख-रखाव और ब्रीडिंग का काम किया जाता है और यहां पर करीब से घड़ियालों के बच्चों को देख सकते हैं। तो अगर आप लखनऊ जा रहे तो इन 5 जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


