Source :- LIVE HINDUSTAN
Crispy Aloo Tikki Secret: घर में जब भी आलू टिक्की बनाती हैं तो तेल में जाते ही घुल जाती है। तो बाजार में मिलने वाली क्रिस्पी आलू टिक्की का सीक्रेट जान लें। हर बार टिक्कियां क्रिस्पी और बिल्कुल मार्केट जैसी बनकर तैयार होंगी।
क्रिस्पी आलू की टिक्की से बनी चाट के तो सब दीवाने होते हैं। खट्टी-मीठी चटनी और करारी टिक्की मुंह में पानी ला देती है। लेकिन जब कभी ऐसी करारी और क्रिस्पी टिक्कियां घर में बनानी हो तो कोई रेसिपी काम नहीं आती। क्योंकि इसमे वो क्रिस्पीनेस होती ही नहीं जो स्ट्रीट वाली चाट की दुकान पर मिलता है। कभी तेल में डालते ही ये घुल जाती हैं तो कभी इतनी कड़ी हो जाती हैं आलू का स्वाद ही गायब हो जाता है। अगर आपकी आलू की टिक्कियां भी बाजार जैसी नहीं बनती और आप परेशान रहती हैं तो एक बार ये हलवाई वाली ट्रिक फॉलो करें।
क्रिस्पी आलू टिक्की बनाने का सीक्रेट
आलू की टिक्की को क्रिस्पी बनाना है तो आलू उबालने से लेकर टिक्की बनाने तक बहुत ही छोटे स्टेप हैं जिन्हें फॉलो करना होता है। ये स्टेप या सावधानियां ही हैं जिनकी वजह से आलू की टिक्की तेल में घुलने की बजाय क्रिस्पी बनकर तैयार होती हैं।
आलू को 80 प्रतिशत ही उबालें
आलू को उबालते वक्त ध्यान रहे कि वो पूरी तरह से ना उबल जाए। हमेशा 80 फीसदी आलू ही उबलना चाहिए। अगर आलू पूरी तरह से उबल जाएगा तो इसकी टिक्की बनने के बाद तेल में पूरी तरह से घुल जाएंगी। कारण है इसका कुकिंग टाइम। आलू हल्का कच्चा होता है तो तेल में जाकर बचा हुआ हिस्सा पकता है। जिसकी वजह से वो क्रिस्पी हो जाता है। अगर पूरा पका आलू तेल में डाला जाता है तो ओवर कुक होकर टिक्की बिखर जाती है।
कद्दूकस करें
अब आलू जब हल्की कच्ची होगी तो वो मैश नहीं होगी। और आलूओं को मैश करना भी नही हैं। हमेशा आलू को कद्दूकस में घिस लें। घिसने से आलू के बारीक टुकड़े होते हैं और तलने पर वो पकते हैं।
आरारोट मिलाएं
आलू को कद्दूकस कर लें तो इसमे आरारोट मिलाएं। आरारोट से आलू बाइंड होता है और उसमे क्रिस्पीनेस भी बढ़ती है। साथ ही स्वाद आलू के साथ अच्छी तरह से मिक्स होता है।
आलू को धीरे-धीरे मिलाएं
आलू में सारे मसाले और आरारोट को डालने के बाद बहुत ही हल्के हाथ से मिक्स करें। टिक्की बनाने के लिए आलू को तेजी से ना मसलें। ऐसा करने से टेक्सचर बिगड़ जाता है। हल्के हाथों से सारी चीजों को मिलाकर गोल शेप दें और फिर तेल में डालकर चपटा करें।
आलू की क्रिस्पी टिक्की बनाने के लिए इन प्रोसेस को फॉलो करें। तो घर में भी टिक्की क्रिस्पी और टेस्टी बनकर तैयार होंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



