Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/15/1200x900/inspector__avinash_15_05_1778866300710_1778866304682_f32d1c92-943e-43b2-a41a-dd02eb0b3ec5.pngHotstar Top 10: इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 रिलीज हो गया है। सच्ची क्राइम घटनाओं पर आधारित ये सीरीज रिलीज होते ही जियो हॉटस्टार पर छा गई है। सीरीज ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।
जियो हॉटस्टार पर इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 आज यानी 15 मई को रिलीज हो चुका है। इंस्पेक्टर अविनाश सच्ची घटनाओं पर आधारित एक सीरीज है। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आए हैं। ये क्राइम सीरीज रिलीज होते ही जियो हॉटस्टार पर छा गई है। इंस्पेक्टर अविनाश जियो हॉटस्टार की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है। पहले सीजन की तरह ही ये सीजन भी दमदार है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो तुरंत देख डालिए। इंस्पेक्टर अविनाश का पहला सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था।
टॉप 10 की लिस्ट में कौन से नंबर पर बनाई जगह?
इंस्पेक्टर अविनाश जियो हॉटस्टार पर टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर अपनी जगह बना पाने में सफल हो गई है। वहीं, पहले नंबर पर अब भी कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। तीसरे पर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16, चौथे पर अनिल कपूर की सीरीज 24 है। लिस्ट में 5वें नंबर पर वाझा 2 है।
इंस्पेक्टर अविनाश के सीजन 2 में नहीं मिला इस सवाल का जवाब
इंस्पेक्टर अविनाश का अगर आपने देखा होगा, तो आपको याद होगा कि रणदीप हुड्डा के किरदार अविनाश मिश्रा को एक पंडित जी उनकी ग्रहों की दशा बताते हैं। जब भी इंस्पेक्टर अविनाश किसी मिशन पर होते हैं, उनके पास पंडित जी का फोन आता है, वो बताते हैं कि उनका दिन कैसा जाने वाला है। उस सीजन में अविनाश कहते हैं कि इन पंडित जी से मिलने की भी एक कहानी है, वो कभी और बताएंगे। हालांकि, सीजन 2 में रणदीप के किरदार ने वो कहानी अभी तक नहीं बताई है।
कैसी है इंस्पेक्टर अविनाश?
इंस्पेक्टर अविनाश के सीजन 1 की कहानी शुरू होती है इंस्पेक्टर अविनाश के कोर्ट केस से। अविनाश और उनकी टीम पर तीन नौजवानों के फर्जी एनकाउंटर का आरोप है। वो केस कैसे शुरू हुआ इसका जवाब पहले सीजन के अंत तक हम तलाशने की कोशिश करते हैं। अब सीजन 2 में इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। सीजन 2 में ये भी पता चलेगा कि क्या इंस्पेक्टर अविनाश को जेल होगी या वो कोर्ट से बरी हो जाएंगे।
सीजन 2 में होगा हैरान करने वाला खुलासा
सीजन 2 में कुल 10 एपिसोड्स हैं। सीजन 2 की एंडिंग भी कुछ इस तरह की गई है कि फैंस को अब सीजन 3 का इंतजार होगा। सीजन 2 में एक विलेन का अंत तो इंस्पेक्टर अविनाश कर देंगे, लेकिन देवी अब भी जिंदा है। इस सीजन में एक बहुत ही हैरान करने वाला खुलासा आपके सामने होगा। सीजन 1 में इंस्पेक्टर अविनाश की टीम से कौन सारी जानकारी लीक कर रहा है, इसका खुलासा सीजन 2 में होगा। जब वो नाम सामने आएगा तो आपके होश उड़ जाएंगे।
जियो हॉटस्टार टॉप 10 में इन शोज और फिल्मों का नाम
जियो हॉटस्टार की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 6 पर जापानी कार्टून डोरेमॉन है। 7वें पर ठुकरा के मेरा प्यार सीरीज है। 8वें नंबर पर सीरीज रिजॉर्ट है। 9वें नंबर पर दिव्या दत्ता की सीरीज चिरैया है और 10वें पर जर्मन एरोटिक फिल्म आस्क मी व्हाट यू वॉन्ट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



