Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार ने गोलमाल 5 के लिए अजय देवगन से ज्यादा ली...

अक्षय कुमार ने गोलमाल 5 के लिए अजय देवगन से ज्यादा ली फीस, 22 दिन के लिए मिली करोड़ों की मोटी रकम

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/16/1200x900/aa_1778891016902_1778891026988_49cdc030-b1a6-459b-ac53-2e14948c8666.jpg

अक्षय कुमार, अजय देवगन और बाकी स्टार कास्ट के साथ गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं। अब अक्षय की फीस को लेकर खूब चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि वह अजय से ज्यादा फीस ले रहे हैं।

अक्षय कुमार गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं। वैसे तो अब तक के फिल्म के सभी पार्ट में एक ही कास्ट रही है, लेकिन इस बार पुरानी कास्ट के साथ अक्षय भी शामिल हो गए हैं। वैसे तो कहा जा रहा है कि फिल्म में अक्षय विलन रोल में नजर आएंगे। लेकिन अभी जो चर्चा में है वो है अक्षय कुमार की फीस। ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय को जो फीस मिल रही है वो अजय की फीस से ज्यादा है।

कितनी मिल रही है अक्षय को फीस

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने 18-22 दिनों की शूटिंग की है और इसके लिए उन्हें 35-40 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि यह फीस, अजय देवगन की फीस से ज्यादा है क्योंकि वह प्रॉफिट शेयरिंग करेंगे।

अक्षय का अलग लुक

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय का काफी अलग लुक दिखेगा। वह गंजे लुक में दिखने वाले हैं। लेकिन एक सीरियस लुक के साथ। पहले भी वह फिल्म हाउसफुल 4 के दौरान बाला किरदार के लिए गंजे हुए थे, लेकिन वो फनी लुक था।

गोलमाल फिल्म की बात करें तो सबसे पहले आई थी मूवी गोलमाल जिसमें अजय देवगन, तुषार कपूर, शरमन जोशी, अरशद वारसी, रिमि सेन और परेश रावल अहम किरदार में थे। इसके बाद 2008 में गोलमाल 2 आई, फिर गोलमाल 3 और गोलमाल 4 फिर।

20 साल से चल रही गोलमाल फ्रेंचाइजी

फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 20 साल पहले पहली गोलमाल रिलीज हुई थी। एक फिल्म जिसने मेरी लाइफ बदल गी। हमने 20 साल से आपको एंटरटेन किया है और हां कभी हमने आपको निराश भी किया होगा। लेकिन हम हमेशा अपने काम को लेकर सच्चे रहे हैं। अब एक बार और ये टीम आई तो वह उन्हें मिस कर दे हो। तैयार हैं। हमें आपका आशीर्वाद चाहिए।

अजय बोले थे कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये

बता दें कि अक्षय के फिल्म में होने की अनाउंसमेंट करते हुए अजय ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। वहीं अजय ने मस्ती करते हुए कहा था कि कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये।

अक्षय बोले थे अजय ही मेन हीरो है

वहीं अक्षय ने फिल्म का पार्ट होने पर न्यूज 18 से बात करते हुए कहा था, मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा कि गोलमाल का हिस्सा बन पाया। अजय मेन हीरो है। मैं कोई नया पार्ट नहीं प्ले कर रहा हूं। लेकिन इसमें गलत क्या है। मैं हर फिल्म को फिल्म की तरह देखता हूं ये नहीं कि मैं क्या कर रहा हूं फिल्म में। मेरे लिए यह जरूरी है कि फिल्म क्या है। अगर मुझे स्टोरी पसंद है तो मैं उसे जरूर करता हूं।

अक्षय को नहीं कोई इनसिक्योरिटी

अक्षय ने आगे कहा था, मेरा रोल बढ़िया है गोलमाल में, लेकिन अजय हीरो है। मुझे कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। उसकी कोई जरूरत नहीं है।

वैसे गोलमाल 5 के अलावा भी अक्षय की कई फिल्में आने वाली हैं जिसमें वेलकम टू द जंगल, हैवान, हेरा फेरी 3 भी शामिल है।

वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ अरशद वारसी, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स हैं।

हैवान में अक्षय और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। वैसे तो ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में भी अक्षय विलन बनेंगे। सैफ और अक्षय कई साल के बाद दोबारा साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं।

वहीं हेरा फेरी 3 में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल लीड रोल में हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिल्म के काम में हो रही देरी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ क्रिएटिव डिफ्रेंस चल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN