Home व्यापार समाचार विदेश यात्रा करने पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने बताया गलत, बोले-...

विदेश यात्रा करने पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने बताया गलत, बोले- जरा सी भी सच्चाई नहीं

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स लगाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स लगाएगी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खबर को शेयर करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘इज ऑफ लीविंग’ को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, मीडिया में ये खबरें चल रही थीं कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस या अतिरिक्त चार्ज लगाने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तरीय स्तर पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अब पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद इस खबर को अफवाह बता दिया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील की है। मोदी ने बीते रविवार को कहा था कि सरकार लोगों को पश्चिम एशिया संकट के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने पर जोर दिया। इसी कड़ी में उन्होंने लोगों से विदेश यात्राओं को स्थगित करने की अपील की थी ताकि विदेशी मुद्रा को कम से कम खर्च किया जा सके।

खबर अपडेट हो रही है

SOURCE : LIVE HINDUSTAN