Home मनोरंजन समाचार कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित...

कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, 7.6 है IMDb रेटिंग

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/15/1200x900/devdas_15_05_1778862369574_1778862375374_408d7aa5-a9a2-4946-a3bc-9ddcdac096fc.png

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों और वीडियोज के बीच लोग ऐश्वर्या राय को इस साल बहुत मिस कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या ने अपना कान डेब्यू कब किया था?  

कान फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के दौरान भारत में हर साल लोगों को ऐश्वर्या राय के लुक का इंतजार रहता है। पर इस साल ऐश्वर्या राय अभी तक कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर नजर नहीं आई हैं। लोग उन्हें मिस भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की चर्चा है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि ऐश्वर्या राय ने पहली बार कान में कब हिस्सा लिया था। साल था 2002, इसी साल ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था।

शाहरुख की इस फिल्म का कान फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर

कान फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर की कई आर्ट फिल्मों का प्रीमियर किया जाता है। लेकिन साल 2002 के कान फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म का प्रीमियर हुआ जो आर्ट फिल्म नहीं थी। इस फिल्म का नाम है ‘देवदास’। ये भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल था।

साल 2002 में ऐश्वर्या ने किया था कान फेस्टिवल डेब्यू

देवदास में शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। देवदास का प्रीमियर 23 मई, 2002 को कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। फिल्म के प्रीमियर के लिए ऐश्वर्या राय, संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। हाल ही में फेमिना इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की 2002, कान फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें शेयर कीं।

पीले रंग की साड़ी में छा गईं थी ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय ने पीले रंग की साड़ी में अपना कान डेब्यू किया था। पीली साड़ी के साथ ऐश्वर्या राय ने एक भारी गले का सेट और इयररिंग्स पहने थे। इसी के साथ ऐश्वर्या राय ने बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, शाहरुख खान ने काले रंग का थ्री पीस सूट पहना था और गले में थी बो टाई। ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान के साथ संजय लीला भंसाली भी रेड कार्पेट पर नजर आए थे। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आई थीं, लेकिन कान फिल्म फेस्टिवल में माधुरी दीक्षित नहीं पहुंची थीं।

भारत में कब रिलीज हुई थी ‘देवदास’?

अब बात करते हैं फिल्म देवदास की। देवदास 12 जुलाई, 2002 को भारत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को शाहरुख खान के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है। शाहरुख खान की ये फिल्म एक ट्रैजिक रोमांटिक ड्रामा थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। शाहरुख खान ने फिल्म में देवदास मुखर्जी का किरदार निभाया था। ऐश्वर्या राय ने पारू और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN