Home  लाइफस्टाइल समाचार अलमारी खोलते ही आएगी फूलों जैसी भीनी खुशबू! फ्री के ये 4...

अलमारी खोलते ही आएगी फूलों जैसी भीनी खुशबू! फ्री के ये 4 हैक जान लें, कपड़े भी महक उठेंगे

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DIY Home Hacks: ज्यादातर बंद रहने की वजह से अलमारी में सीलन या अजीब सी स्मेल आना नॉर्मल है। ऐसे में आप ये 4 फ्री के हैक ट्राई कर सकते हैं। अलमारी तो महकेगी ही, साथ में कपड़ों से भी भीनी सी फ्रेश स्मेल आने लगेगी।

अलमारी खोलते ही अगर भीनी-भीनी सी खुशबू आए तो पूरा मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता क्योंकि अलमारी ज्यादातर टाइम बंद रहती है, इस वजह से नमी और सीलन से कई बार गंदी सी स्मेल भी आने लगती है। ये महक कई बार कपड़ों में भी ट्रांसफर हो जाती है, जैसे ही कपड़े निकालो वो भी अजीब सा स्मेल करने लगते हैं। इसके लिए आपको अलमारी बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप कितनी बार भी उसे क्लीन कर लें, लेकिन बदबू का कारण तो उसमें पनप रही नमी और सीलन है, जिसका सफाई से कोई खास लेना-देना नहीं है। तो फिर अलमारी की बदबू से कैसे छुटकारा पाया जाए? ये छोटे-छोटे लेकिन 100% इफेक्टिव हैक इसमें आपकी मदद करेंगे।

अगरबत्ती वाला हैक है सबसे कारगर

अगर आप भी चाहते हैं कि अलमारी से भीनी-भीनी और फ्रेश खुशबू आए, तो ये काम अगरबत्ती से बढ़िया कोई नहीं कर सकता। आपको बस अपनी मनपसंद दो से तीन अगरबत्तियां लेनी हैं और इन्हें अलमारी के किसी भी कोने में रख देना है। बस, फिर क्या आपकी अलमारी से वही खुशबू आना शुरू हो जाएगी। इससे अलमारी में रखे कपड़े भी ज्यादा फ्रेश स्मेल करते करने लगेंगे।

लौंग से दूर होगी अलमारी की गंदी स्मेल

अलमारी से स्मेल आए या ना आए ये लौंग वाला हैक तो सभी को जरूर लेना चाहिए। इससे अलमारी हमेशा फ्रेश स्मेल करेगी। दरअसल लौंग की नेचुरल गंध काफी तेज होती है, जो अलमारी से आ रही सीलन और अजीब बदबू को तुरंत काटने का काम करती है। इसके लिए 10-12 लौंग को एक जिपलॉक बैग में रखें, फिर इसमें सेफ्टी पिन की मदद से छोटे-छोटे छेद कर लें। इससे लौंग की खुशबू धीरे-धीरे अलमारी में फैलती रहेगी।

बेकिंग सोडा भी है काम का

फ्रिज की गंदी बदबू दूर करने के लिए अक्सर बेकिंग सोडा इस्तेमाल किया जाता है। अलमारी के लिए आप इसे यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा को एक जिपलॉक बैग में भरना है, फिर उसमें भी सेफ्टी पिन की मदद से छोटे-छोटे छेद कर देने हैं। बेकिंग सोडा अलमारी की खराब गंध को सोखने में मदद करता है, जिससे एक फ्रेश स्मेल बनी रहती है। हालांकि इसे 10-15 दिनों में बदलने की जरूरत पड़ती है।

साबुन की टिकिया वाला हैक ट्राई किया क्या?

सबसे सिंपल और इफेक्टिव है ये साबुन की टिकिया वाला हैक। आपको कोई भी खुशबूदार साबुन लेना है और अलमारी के एक कोने में रख देना है। धीरे धीरे इसकी खुशबू पुरी अलमारी में फैलने लगेगी। अगर आपकी अलमारी में ज्यादा ही स्मेल आ रही है तो ये साबुन वाला हैक सबसे अच्छा वर्क करेगा। ये किफायती भी है और सबसे सिंपल भी।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN