Home टेक न्यूज़ भारत में सेफ नहीं हैं ये iPhone, iPad, खुद सरकार ने दी...

भारत में सेफ नहीं हैं ये iPhone, iPad, खुद सरकार ने दी चेतावनी; देखें आपका फोन सुरक्षित हैं या नहीं

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी iPhone या फिर iPad इस्तेमाल कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि यह दुनिया के सबसे सेफ डिवाइस है, तो सावधान हो जाइए। भारत में ऐप्पल के कुछ आईफोन और आईपैड बिल्कुल भी सेफ नहीं है और इनके यूजर्स पर खतरा मंडरा रहा है।

अगर आप भी iPhone या फिर iPad इस्तेमाल कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि यह दुनिया के सबसे सेफ डिवाइस है, तो सावधान हो जाइए। भारत में ऐप्पल के कुछ आईफोन और आईपैड बिल्कुल भी सेफ नहीं है और इनके यूजर्स पर खतरा मंडरा रहा है। अगर आपके पास iPhone, iPad या फिर दोनों हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, केंद्र सरकार ने ऐप्पल डिवाइस में एक गंभीर कमी को लेकर एक हाई सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है, जिससे यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में पड़ सकता है। यह एडवाइजरी सरकार की आधिकारिक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने जारी की है।

इन आईफोन-आईपैड पर मंडरा रहा खतरा

आधिकारिक रिलीज के अनुसार, यह समस्या iOS और iPadOS के पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को प्रभावित करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 18.7.8 और 26.4.2 से पहले के वर्जन असुरक्षित हैं। इसका मतलब है कि ऐसे iPhone और iPad, जो इन वर्जन पर चल रहे हैं, हैकर्स के निशाने पर हैं। ऐप्पल यूजर जिन्होंने अपने डिवाइस अपडेट नहीं किए हैं, उन्हें डेटा लीक का सामना करना पड़ सकता है।

खामी का फायदा उठाकर क्या कर सकते हैं हैकर

साइबर सुरक्षा एजेंसी ने कहा, “ऐप्पल के प्रोडक्ट्स में एक खामी पाई गई है, जिससे कोई रिमोट हमलावर टारगेट किए गए सिस्टम पर मौजूद संवेदनशील जानकारी को देख सकता है।”

एजेंसी ने इस खामी को ‘हाई सीवियरिटी’ (गंभीर) के तौर पर रेट किया है। ऐप्पल डिवाइस को मैनेज करने वाले सभी यूजर्स, कंपनियां और IT/सिक्योरिटी टीमें खतरे में हैं।

साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने बताया कि हमलावर इस खामी का फायदा उठाकर आपके डिवाइस पर मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं। हालांकि, यह कोई आम हैकिंग हमला नहीं है जिसमें आपके फोन पर पूरी तरह हाईजैक कर लिया जाता है, फिर भी निजी डेटा के लीक होने का खतरा काफी गंभीर है। एजेंसी के अनुसार, यह समस्या ऐप्पल की नोटिफिकेशन सर्विसेस में मौजूद एक लॉगिंग से जुड़ी है।

आसान शब्दों में कहें तो, कुछ नोटिफिकेशन जिन्हें डिलीट हो जाना चाहिए था, वे अभी भी आपके डिवाइस पर सेव हो सकते हैं। अगर किसी हैकर को आपके डिवाइस का एक्सेस मिल जाता है, तो वह इस जानकारी को देख सकता है।

इसमें मैसेज के कुछ हिस्से, अलर्ट या ऐप की अन्य सूचनाएं शामिल हो सकती हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि डिवाइस का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है। उन यूजर्स के लिए यह चिंता का एक बड़ा विषय है, जो अपने डिवाइस पर संवेदनशील या निजी जानकारी रखते हैं।

सेफ रहने के लिए तुरंत करें ये काम

अच्छी खबर यह है कि ऐप्पल ने इस समस्या को ठीक करने के लिए पहले ही सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिए हैं। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने डिवाइस को उपलब्ध सबसे नए वर्जन पर अपडेट कर लें। सुरक्षित रहने के लिए, अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाएं, सॉफ्टवेयर अपडेट देखें और iOS या iPadOS का सबसे नया वर्जन इंस्टॉल करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN