Home मनोरंजन समाचार एक शब्द की वजह से चली जाती एक्टर की जान, जब डायरेक्टर...

एक शब्द की वजह से चली जाती एक्टर की जान, जब डायरेक्टर को समझ आए कश्मीर में शूटिंग के खतरे

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/01/1200x900/MIK_1777604578413_1777604585467.jpg

कश्मीर में शूटिंग करना कितना खतरनाक हो सकता है, इस बात का अंदाजा निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को तब हुआ जब साल 2000 में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके एक एक्टर की जान जाते-जाते बची, वो भी उनके सिर्फ एक शब्द की वजह से।

साल 2000 में आई फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसे निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा शायद कभी भुला नहीं पाएंगे। बॉलीवुड के लीजेंडरी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को अपनी इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बात का अहसास हुआ था कि कश्मीर में शूटिंग करना कितना खतरनाक हो सकता है। जब वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उनके एक शब्द की वजह से उनके एक्टर की जान जाते-जाते बची थी। विधु ने खुद यह किस्सा एक इंटरव्यू में बताया था।

शूटिंग के दौरान बन गई थी अजीब सिचुएशन

हुआ यह, कि जब विधु विनोद चोपड़ा कश्मीर में फिल्म फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ की शूटिंग कर रहे थे तो कुछ सीन्स के लिए उन्हें अपनी टीम के साथ वॉकी टॉकी पर कॉर्डिनेट करना पड़ रहा था। वह जितनी बार वॉकी-टॉकी पर ‘शूटिंग’ शब्द का इस्तेमाल करते थे, लोगों को लगता था कि वह ‘गोलीबारी’ की बात कर रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने बताया, ‘फिल्म में एक सीन है जिसमें हमने एक आतंकवादी को कश्मीर की गलियों से भागते हुए दिखाया है। जब यह सब हो रहा था तो मेरे पास 2 वॉकी टॉकी थे। एक वॉकी-टॉकी पुलिस का था और दूसरा वह था जिसके जरिए मैं अपने क्रू को कंट्रोल कर रहा था।’

एक शब्द की वजह से हो जाती बड़ी गड़बड़

डायरेक्टर ने बताया, ‘पुलिस के वॉकी-टॉकी के जरिए मुझे पता चला कि उन्होंने (आतंकवादियों ने) सचिवालय पर बमबारी की थी। इसी बीच में इधर मेरी फिल्म की शूटिंग हो रही थी। दिक्कत यह थी कि हर बार जब मैं अपने वॉकी टॉकी पर ‘शूटिंग’ शब्द का इस्तेमाल करता था तो इसे उधर असली गोलीबारी समझ लिया गया। पुलिस को जरा का कनफ्यूजन होने पर उधर मेरे एक्टर को गोली मार दी जाती, क्योंकि वह आतंकवादी जैसा दिख भी रहा था। बहुत से लोगों को तब इसकी वजह नहीं समझ आई थी। मैंने बस उनसे कहा कि पैकअप कर लो। अभी इस जगह से निकल जाओ, हम आक कुछ नहीं कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दोगुनी से ज्यादा की कमाई

मालूम हो कि साल 2000 में आई फिल्म मिशन कश्मीर में ऋतिक रोशन ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली थी और आप इसे अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। उस वक्त तकरीबन 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। इस फिल्म में तब प्रीति जिंटा, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और विनीत शर्मा जैसे एक्टर्स ने काम किया था। फिल्म को जिन लोकेशन्स पर जिस तरह शूट किया गया उसकी आज भी तारीफ होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN