Home  लाइफस्टाइल समाचार खाना नहीं, खाना खाने की गलतियां बढ़ाती हैं ब्लोटिंग, लीमा महाजन से...

खाना नहीं, खाना खाने की गलतियां बढ़ाती हैं ब्लोटिंग, लीमा महाजन से जानें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bloated after every meal: घर का फ्रेश, हेल्दी खाना खाने के बाद भी आपको ब्लोटिंग की समस्या परेशान कर रही है तो इसके लिए आपका कमजोर डाइजेशन नहीं बल्कि ये आदतें जिम्मेदार होती है। जिनकी वजह से पेट में गैस और ब्लोटिंग बढ़ती है। लीमा महाजन ने किया शेयर…

खाना खाने के बाद ब्लोटिंग महसूस करते हैं। पेट फूल जाता है और जरा सा खाना पचना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो ये जानकारी आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने ऐसी ही खाना खाने के दौरान की गई गलतियों को शेयर किया है जो आपके ब्लोटिंग के लिए अक्सर जिम्मेदार होती हैं। कई बार हम हेल्दी, घर का खाना खाते हैं उसके बाद भी अपच और पेट फूलने की शिकायत करते हैं। जिसके लिए आपका वो घर का खाना नहीं बल्कि खाने की आदतें जिम्मेदार होते हैं।

बात करते हुए खाना

काफी सारी महिलाएं और पुरुष जब भी खाना खाते हैं तो फोन पर बात करते रहते हैं। जिससे उनका माइंड पूरी तरह से डिस्ट्रैक्ट रहता है और उन्हें पता ही नहीं होता कि वो कितना खाना कितनी मात्रा में खा रहे हैं। ओवरईटिंग की वजह से कई बार ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है।

स्ट्रा से पीना या च्यूइंगम चबाना

जूस और ड्रिंक जैसी चीजों को स्ट्रॉ से पीना स्टेटमेंट है लेकिन अगर आप कभी-कभार पीने की बजाय इसे आदत बना लेते हैं और हर ड्रिंक को स्ट्रॉ से पीते हैं तो इससे पेट में एयर जाती है और गैस बनती है। यहीं प्रोसेस च्यूइंगम के साथ भी होता है।

जल्दी-जल्दी खाना

बहुत सारे लोग खाना बहुत ही जल्दी-जल्दी बगैर ठीक तरीके से चबाए ही खा जाते हैं। जब खाना पूरी तरह से चबाया नहीं जाता तो उन खाने के बड़े टुकड़ों को चबाने में डाइजेस्टिव सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिससे खाना देर से पचता है और गट में कई बार फर्मेंट होता रहता है। जिससे गैस और ब्लोटिंग होती है।

खाने पर फोकस नहीं

खाने पर फोकस नहीं होने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स स्लो होते हैं।

खाने के फौरन बाद बैठना

खाने के फौरन बाद बैठ जाना भी ब्लोटिंग और पेट में भारीपन का कारण बनता है। खाकर बैठने से गैस्ट्रिक के खाली होने का प्रोसेस स्लो हो जाता है। जिससे पेट में गैस फंसी रह जाती है और पेट में भारीपन फील होता रहता है। इसलिए खाने के फौरन बाद बैठने की बजाय दस मिनट की वॉक बताई गई है। ये खाने को तेजी से डाइजेस्ट करने में मदद करती है और ब्लोटिंग, गैस की समस्या को दूर करती है।

खाने के फौरन बाद कुछ ना कुछ खाते रहना

कुछ लोगों की आदत होती है खाना खाने के बाद भी कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। इससे गट के नेचुरल क्लीजिंग वेव्स डिट्रप्ट होते हैं और ब्लोटिंग बढ़ती है।

क्या करने से दूर होगी ब्लोटिंग

ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए इन आदतों में सुधार करें

  • खाने को कम से कम 20-30 बार चबाएं। इससे डाइजेशन इंप्रूव होगा और गैस कम बनेगी।
  • खाना खाते वक्त फोन और स्ट्रेस दोनों को दूर रखें।
  • हर मील के बाद 10-15 मिनट की वॉक करें। इससे गट मोटैलिटी बढ़ती है और ब्लोटिंग दूर होती है।
  • पानी नॉर्मली पिएं और स्ट्रॉ वगैरह से दूर रहें।
  • एक मील के बाद कुछ खाने में कम से कम 3-4 घंटे का गैप रखें। जिससे डाइजेशन का साइकल सही तरीके से चलता रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN