Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/29/1200x900/boxi_1777483642248_1777483650117.jpgअक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला जिसे पहले काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, अब उसकी कमाई में गिरावट आती जा रही है। फिल्म ने अब तक कितने करोड़ कमा लिए हैं आपको बताते हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला जो 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी उसका हाल बुधवार को मंगलवार के मुताबिक काफी बुरा है। बुधवार को फिल्म की कमाई में 25.3 प्रतिशत गिरावट आई है। प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड हॉरर कॉमेडी भूत बंगला की कमाई अब धीरे-धीरे ही आगे बढ़ रही है, लेकिन अब फिल्म 200 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है।
कितने कमा लिए भूत बंगला ने
अब 13वें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के 8823 शोज चले हैं। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में ग्रॉस 147.88 करोड़ कमाए हैं और नेट 124.50 करोड़। ओवरसीस फिल्म ने 13वें दिन में 0.75 करोड़ कमाई की है और टोटल ओवरसीस ग्रॉस फिल्म की कमाई 51.50 करोड़ है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 199.38 करोड़ कमाए हैं।
फिल्म के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन
| दूसरा शुक्रवार | 5.75 करोड़ |
|---|---|
| दूसरा शनिवार | 10.75 करोड़ |
| दूसरा रविवार | 12.50 करोड़ |
| दूसरा सोमवार | 3.50 करोड़ |
| दूसरा मंगलवार | 4.35 करोड़ |
| दूसरा बुधवार | 3.25 करोड़ |
वामिका की पहली 100 करोड़ फिल्म
बता दें कि फिल्म के 100 करोड़ क्रॉस करने पर वामिका गब्बी ने स्पेशल पोस्ट किया था क्योंकि यह वामिका की पहली 100 करोड़ फिल्म है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरी पहली 100 करोड़ फिल्म। प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, एकता कपूर और पूरी कास्ट और क्रू को शुक्रिया जिन्होंने फिल्म पर विश्वास किया। भूत बंगला जितनी हमारी है उतनी आपकी है। सबसे बड़ा थैंक्यू ऑडियंस को भी। थैंक्यू आपने इस फिल्म को देखा, इस पर विश्वास किया। यह सिर्फ शुरुआत है…आगे बढ़ते रहना है और आपको एंटरटेन करना है।’
फिल्म की कास्ट और प्रोड्यूसर
भूत बंगला की बात करें तो इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को अक्षय कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं।
14 साल बाद साथ आए प्रियदर्शन और अक्षय
बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों हेरा फेरी, भूल भुलैया, गरम मसाला और भागम भाग फिल्म में काम कर चुके हैं।
अब भूत बंगला के बाद दोनों फिल्म हैवान में नजर आने वाले हैं। हैवान में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान लीड रोल में होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अक्षय, विलन का किरदार निभाने वाले हैं।
वहीं अक्षय के पास अभी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। वह हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल, गोलमाल 5 में नजर आएंगे। हेरा फेरी 3 में वह परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगे। वेलकम टू द जंगल में वह सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, संजय दत्त समेत कई स्टार्स हैं।
गोलमाल 5 में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, तुषाप कपूर के साथ अक्षय कुमार भी होंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



