Home टेक न्यूज़ 8 मई के बाद इन Laptops पर नहीं चलेगा ChatGPT, अभी चेक...

8 मई के बाद इन Laptops पर नहीं चलेगा ChatGPT, अभी चेक करें आपका डिवाइस शामिल है या नहीं

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप एप्पल का Mac इस्तेमाल करते हैं और इस पर ChatGPT का यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। OpenAI ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 8 मई 2026 के बाद ChatGPT के पुराने वर्जन Mac पर काम करना बंद कर सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि अगर आपने समय रहते ऐप अपडेट नहीं किया, तो आप ChatGPT का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उठाया जा रहा है। यह बदलाव सिर्फ ChatGPT तक सीमित नहीं है, बल्कि OpenAI के अन्य macOS ऐप्स जैसे Codex और Atlas पर भी लागू होगा। ऐसे में Mac यूजर्स के लिए जरूरी हो जाता है कि वे समय रहते अपडेट कर लें, ताकि उनका काम बिना रुकावट चलता रहे।

इन Mac यूजर्स पर पड़ेगा असर

यह बदलाव खास तौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो ChatGPT का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपने लंबे समय से ऐप अपडेट नहीं किया है, तो 8 मई के बाद आपका ऐप काम करना बंद कर सकता है। कंपनी ने साफ कहा है कि पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं मिलेगा और वे “functional नहीं रहेंगे।”

बंद हो रही है ऐप

OpenAI ने बताया है कि यह बदलाव सुरक्षा और सिस्टम अपडेट के कारण किया जा रहा है। असल में कंपनी अपने macOS ऐप्स के लिए नई साइनिंग और सिक्योरिटी सिस्टम लागू कर रही है, जिससे यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके। यानी पुराने वर्जन नए सिक्योरिटी स्टैंडर्ड के साथ काम नहीं करेंगे, इसलिए उन्हें बंद किया जा रहा है।

कैसे करें बचाव

इस समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका है ChatGPT ऐप को तुरंत अपडेट करना। आपको बस अपने Mac पर जाकर ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना है या App Store से अपडेट कर लेना है। अगर आप लेटेस्ट वर्जन पर हैं, तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी और ChatGPT पहले की तरह काम करता रहेगा। अगर किसी कारण से आपका ऐप अपडेट नहीं हो पाता, तो भी आपके पास एक विकल्प है। आप ब्राउज़र में ChatGPT का वेब वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बिना किसी दिक्कत के चलता रहेगा। OpenAI लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बना रहा है। ऐसे में भविष्य में और भी अपडेट आ सकते हैं, जिनके लिए यूजर्स को तैयार रहना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN