Home राष्ट्रीय समाचार एग्ज़िट पोल: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती...

एग्ज़िट पोल: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार

5
0

Source :- BBC INDIA

ईवीएम के साथ महिला कर्मचारी

इमेज स्रोत, ANI

29 अप्रैल 2026, 18:53 IST

अपडेटेड 33 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ. केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ दूसरे चरण में 91.66 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

वहीं पहले चरण में पश्चिम बंगाल में 93.19 फ़ीसदी मतदान हुआ था. कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में 92.47 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था.

वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ.

मतदान ख़त्म होने के साथ इन सभी विधानसभाओं के अलग-अलग एग्ज़िट पोल भी सामने आ गए हैं.

एग्ज़िट पोल महज़ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे.

एग्ज़िट पोल्स

पश्चिम बंगाल को लेकर आए अलग-अलग एग्ज़िट पोल्स अलग-अलग कहानियां कह रहे हैं.

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की ज़रूरत है. पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 118-138, बीजेपी को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 177-187, बीजेपी को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ़्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं.

चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 130-140, बीजेपी को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

ईवीएम के साथ कर्मचारी

इमेज स्रोत, ANI

असम एग्ज़िट पोल्स

असम में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. असम विधानसभा में 126 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है.

अधिकतर एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है. एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.

जेवीसी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें दी गई हैं.

पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 19-28 सीटें दी गई हैं.

पोल डायरी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें दी गई हैं.

केरल का एग्ज़िट पोल्स

केरल विधानसभा की 140 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है.

एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 49-62, यूडीएफ़ को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 62-69, यूडीएफ़ को 71-79 और बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 60-65, यूडीएफ़ को 70-75, बीजेपी गठबंधन को 3-5 और अन्य को 2-4 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 55-65, यूडीएफ़ को 75-85 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS