Source :- LIVE HINDUSTAN
रिपोर्टर जब डोनाल्ड ट्रंप के सामने ही हमलावर का मैनिफेस्टो पढ़ने लगे तो डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए और बोले कि तुम्हें इसे पढ़ते हुए शर्म आनी चाहिए। मैं ना तो कोई रेपिस्ट हूं और ना ही बाल यौन अपराधी। उन्होंने कहा कि हमला करने वाला एक ईसाई विरोधी, बीमार व्यक्ति है।
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कॉरेस्पॉन्डेट डिनर के दौरन गोलीबारी करने वाले कोल टॉमस अलेन का ‘मैनिफेस्टो’ चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस मैनिफेस्टो को लेकर जब डोनाल्ड ट्रंप से डायरेक्ट सवाल कर दिया गया तो वह भड़क गए और आरोपी को कट्टरपंथी, ईसाई विरोधी और बीमार करार दे दिया। इसके बाद वह सफाई देने लगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ना तो रेपिस्ट हैं औऱ ना ही बाल यौन अपराधी। पत्रकार ने भी उलटा सवाल दाग दिया कि आपको कैसे पता कि अलेन ने जो कुछ लिखा था वह आपके लिए ही लिखा था? बता दें कि अलेन ने हमले से पहले ही अपने परिवार को अपना मैनिफेस्टो भेज दिया था, जिसे बाद में पुलिस के हवाले किया गया। इसका कुछ हिस्सा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इस मैनिफेस्टो में अलेन ने टारगेट लिस्ट भी शेयर की है। जिसमें काश पटेल को छोड़कर ट्रंप के करीबी लोगों के नाम शामिल थे।
मैनिफेस्टो पढ़ने लगे रिपोर्टर तो भड़के ट्रंप
31 साल के कोल टॉमस अलेन ने हथियारों से लैस होकर बैंक्वेट हॉल में दाखिल होने की कोशिश की गई। हालांकि उसे सिक्योरिटी चेक के दौरन रोक दिया गया तो वह वहीं फायरिंग करने लगा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। उधर डोनाल्ड ट्रंप समेत उनके सभी कैबिनेट के साथियों को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पूरे होटल में और आसपास दहशत का माहौल था। रविवार को इस पूरी घटना को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीए न्यूज के रिपोर्टर नोरा ओ डोनेल से बात की। इंटरव्यू के दौरन ओ डोनेल ने हमलावर का मैनिफेस्टो पढ़ा। इसमें लिखा था, मैं किसी बाल यौन अपराधी, रेपिस्ट और गद्दार को अपने अपराधों से मेरे हाथ रंगने नहीं दे सकता।
इसे सुनकर ट्रंप ने कहा, मैं यही इंतजार कर रहा था कि आप इसे पढ़ें क्योंकि तुम लोग बहुत ही अजीब लोग हो। उसे जो कुछ लिखना था लिखा लेकिन मैं रेपिस्ट नहीं हूं। मैंने किसी का रेप नहीं किया।इसपर डोनेल ने कहा, क्या आपको लगता है कि वह आपकी ही बात कर रहा था? इसपर ट्रंप ने कहा कि तुम एक बीमार व्यक्ति का लेटर पढ़ रहे हो। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मैं पूरी तरह से इन सब मामलों से अलग हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने भड़कते हुए कहा, मैंने यह मैनिफेस्टो पढ़ा है। आपको पता है कि वह बीमार व्यक्ति है। लेकिन शर्म तो तुम्हें आनी चाहिए जो कि तुम इसे पढ़ रहे हो।
ट्रंप ने कहा, मैंने भी मैनिफेस्टो पढञा है और इससे पता चलता है कि वह ईसाई विरोधी है और कट्टरपंथी है। हो सकता है कि वह मानसिक रूप से बीमार हो। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर यह हमले का तीसरा प्रयास था। इससे पहले चुनावी रैली के दौरान भी 20 साल के एक युवक ने उनपर गोली चलाई थी जो कि कान को छूकर निकल गई थी।
मैनिफेस्टो में क्या था
अलेन ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था, मैं कोई ऐस व्यक्ति नहीं जिसके साथ डिटेंशन कैंप में रेप किया गया। मैं ऐसा मछुआरा भी नहीं जिसको बिना सुनवाई के ही मौत की सजा दे दी गई हो। मैं वह स्कूल का बच्चा नहीं जिसके विस्फोट में मार दिया गया हो या फिर भूख से मर गया हो। मैं ऐसा कोई किशोर नहीं जिसका यौन शोषण किया गया हो। लेकिन जब कोई और प्रताड़ित हो रहा हो तो अपना गाल आगे कर देना सही नहीं है। यह उस अपराध में शामिल होने जैसा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



