Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla Day 11 Box Office Collection LIVE: भूत बंगला का डे...

Bhooth Bangla Day 11 Box Office Collection LIVE: भूत बंगला का डे 11, इन दो फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दी मात

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/27/1200x900/26th_april_Bhooth_Bangla_Box_Office_Collection_1777257354715_1777257359756.jpg

Bhooth Bangla Day 11 Box Office Collection: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर डे 11 है। फिल्म आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ जनता को थिएटर्स तक खींचने में सफल हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पिटिशन न होने की वजह से फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। डे 0 से डे 10 तक, फिल्म ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अब ये देखना होगा कि ये हॉरर कॉमेडी फिल्म डे 11 यानी आज कितनी करोड़ की कमाई करती है। (ये भी पढ़ें: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में भूत बंगला शामिल, इस फिल्म को पछाड़ा)

Bhooth Bangla Day 11 LIVE Update: ‘भूत बंगला’ का डे 11 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने डे 10 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 113.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘भूत बंगला’ डे 11 पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। आइए देखते हैं कि ऐसा होता है या नहीं।

डे 11 की सुबह 8 बजे तक – 0.01 करोड़ रुपये

डे 11 की सुबह 9 बजे तक – 0.03 करोड़ रुपये

डे 11 की सुबह 10 बजे तक – 0.07 करोड़ रुपये

नोट: ये डेटा Sacnilk से लिया गया है। डे 11 का डेटा हर एक घंटे में अपडेट होगा इसलिए इस लाइव आर्टिकल से बने रहिए।

इन फिल्मों को पछाड़ा

‘भूत बंगला’ ने दो हॉरर कॉमेडी फिल्मों को पछाड़ा है। ‘भूत बंगला’ ने डे 10 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 113.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शरवरी वाद्य की फिल्म ‘मुंज्या’ ने 102.54 करोड़ रुपये और ‘सर्वम माया’ ने 74.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। मतलब, ‘भूत बंगला’ ने ‘मुंज्या’ और ‘सर्वम माया’ को पछाड़ दिया है।

इन फिल्म के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’

अब ‘भूत बंगला’ के आगे श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ है। ‘स्त्री’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 129.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं ‘भूत बंगला’ ने 113.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब अब ‘भूत बंगला’ को ‘स्त्री’ को मात देने के लिए 16.42 करोड़ रुपये की कमाई करनी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से 44.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 179.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बता दें, लाइव हिन्दुस्तान ने ‘भूत बंगला’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN