Home व्यापार समाचार सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा! हर लेवल पर कितना फायदा?

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा! हर लेवल पर कितना फायदा?

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DA hike latest updates: केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में सीधा इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। अलग-अलग पे लेवल के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में ₹300 से ₹1,100 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

DA hike latest updates: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस (Ministry of Finance) ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

DA क्या होता है?

महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा होता है, जो बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। यह हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है और इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index -AICPI) के आधार पर होती है।

2% DA बढ़ने से सैलरी पर क्या असर?

DA सीधे आपकी बेसिक पे (Basic Pay) पर लागू होता है, यानी 2% की बढ़ोतरी का मतलब है कि आपकी बेसिक सैलरी का 2% अतिरिक्त हर महीने मिलेगा।

नीचे आसान उदाहरण से समझें

लेवल-1 कर्मचारी (बेसिक पे ₹18,000)

पहले DA (58%) = ₹10,440

नया DA (60%) = ₹10,800

मासिक बढ़ोतरी = ₹360

लेवल-4 कर्मचारी (Basic Pay ₹25,500)

पहले DA = ₹14,790

नया DA = ₹15,300

मासिक बढ़ोतरी = ₹510

लेवल-7 कर्मचारी (Basic Pay ₹44,900)

पहले DA = ₹26,042

नया DA = ₹26,940

मासिक बढ़ोतरी ≈ ₹898

लेवल-10 कर्मचारी (Basic Pay ₹56,100)

पहले DA = ₹32,538

नया DA = ₹33,660

मासिक बढ़ोतरी ≈ ₹1,122

यानी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।

लेवल बेसिक पे करंट सैलरी सैलरी विथ 2% हाइक अंतर
Level 1 ₹18,000 ₹28,440 ₹28,800 ₹360
Level 2 ₹19,900 ₹31,442 ₹31,840 ₹398
Level 3 ₹21,700 ₹34,286 ₹34,720 ₹434
Level 4 ₹25,500 ₹40,290 ₹40,800 ₹510
Level 5 ₹29.200 ₹46,136 ₹46,720 ₹584
Level 6 ₹ 35,400 ₹55,932 ₹56,640 ₹708
Level 7 ₹44,900 ₹70,942 ₹71,840 ₹898
Level 8 ₹47,600 ₹75,208 ₹76,160 ₹952
Level 9 ₹53,100 ₹83,898 ₹84.960 ₹1,062
Level 10 ₹56,100 ₹88,638 ₹89,760 ₹1,122
Level 11 ₹67,700 ₹1,06,966 ₹1,08,320 ₹1,354
Level 12 ₹78,800 ₹1,24,504 ₹1,26,080 ₹1576
Level 13 ₹1,23,100 ₹1,94498 ₹1,96,960 ₹2462
Level 13A ₹1,31,100 ₹2,07,138 ₹2,09,760 ₹2,622
Level 14 ₹1,44,200 ₹2,27,836 ₹2,30,720 ₹2,884
Level 15 ₹1,82,200 ₹2,87,876 ₹2,91,520 ₹3,644
Level 16 ₹2,05,400 ₹3,24,532 ₹3,28,640 ₹4,108
Level 17 ₹2,25,000 ₹3,55,500 ₹3,60,00 ₹4,500
Level 18 ₹2,50,000 ₹3,95,000 ₹4,00,000 ₹5,000

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

इस DA बढ़ोतरी से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा, जिसमें रक्षा कर्मी और रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं।

DA कैलकुलेशन में क्या बदलाव?

सरकार के अनुसार DA को सैलरी का अलग हिस्सा ही माना जाएगा। 50 पैसे से ऊपर की राशि को अगले रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। बेसिक पे (Basic Pay) वही होगा, जो 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स (Pay Matrix) के अनुसार (कोई अन्य भत्ता शामिल नहीं होगा) है।

2% DA बढ़ोतरी भले छोटी लगे, लेकिन यह हर महीने सैलरी में सीधा इजाफा करती है। खासकर महंगाई के दौर में यह राहत कर्मचारियों के लिए काफी अहम होती है। आने वाले समय में और DA बढ़ोतरी की उम्मीद भी बनी रहती है, जिससे सैलरी और बेहतर हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN