Home मनोरंजन समाचार इस सिंगर की आवाज सुन हैरान हो गई थीं जया बच्चन, इनाम...

इस सिंगर की आवाज सुन हैरान हो गई थीं जया बच्चन, इनाम में दे दिए 100 रुपये, अमिताभ बच्चन के लिए गाए गाने

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/Abhishek_and_Jaya_1769884358855_1769884369050_1777082011483.jpg

बॉलीवुड का एक ऐसा सिंगर जिसका गाना सुनने के बाद जया बच्चन भी हो गई थीं हैरान। जया बच्चन ने इनाम के रूप में दिए थे 100 रुपये। अमिताभ बच्चन के लिए गाए कई हिट गाने। पहचानिए इसे-

अमिताभ बच्चन के लिए फिल्मों में कई दिग्गज सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। किशोर कुमार से लेकर मोहम्मद रफी फिल्मों में उनकी आवाज बने। लेकिन एक ऐसा सिंगर भी हुआ जिसने फिल्मों में जब गाना गया तो ऐसा लगा जैसे अमिताभ खुद वो गाना गा रहे हैं। सैड हो या मस्ती भरा गाना, इस सिंगर के गानों ने ऑडियंस को कभी निराश नहीं किया। इस सिंगर को जब जया बच्चन ने पहली बार रिकॉर्डिंग में सुना तो हैरान हो गई। और इनाम के तौर पर अपने पर्स से 100 रुपये का नोट निकाल कर दे दिया। ये सिंगर हैं सुदेश भोसले।

सुदेश भोसले की आवाज का कमाल

ये 80 के दशक की बात है जब सुदेश भोसले फिल्मों में अपनी आवाज जमा रहे थे। उन्हें 1988 में आई फिल्म वक्त की आवाज में बप्पी लाहिरी ने पेला मौका दिया। इस फिल्म में सिंगर ने गाने ‘एक दो तीन चार, प्यार चाहिए कितनी बार’, फिल्म जलजला से ‘होली आई रे, आई रे आई होली आई’ गाए। लेकिन वो पहचान नहीं मिल सकती जिसके लिए वो खुद को सालों से तैयार कर रहे थे। अगले दो साल सुदेश भोसले ने फिल्मों में गाना नहीं गाया या उन्हें मौका नहीं मिला। फिर जो कमाल हुआ वो आज तक हो रहा है।

एक्टर्स की करते थे नक़ल

दरअसल, सुदेश भोसले सिंगिंग के साथ कलाकारों की नक़ल करने के लिए मशहूर थे। ऐसे ही एक दिन उन्होंने एक्टर शशि कपूर के सामने अमिताभ बच्चन की नक़ल करती। गायिकी में एक्टर की आवाज की नक़ल कर लेना शशि कपूर को पसंद आया और उन्होंने सुदेश भोसले को फिल्म अजूबा के गानों के लिए साइन कर लिया। शशि कपूर ही अजूबा के प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म में ऋषि कपूर अमिताभ के साथ नजर आए थे और जबरदस्त गाने थे। इसी फिल्म में सुदेश पहली बार अमिताभ बच्चन की आवाज बने। उन्होंने अ एक्टर की आवाज को कॉपी करते हुए ‘अरे ताज्जुब है’, ‘या अली या अली’, जैसे गाने गाए। इन गानों को सुनकर लगा जैसे अमिताभ ही गाना गा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की बने आवाज

इसे बाद सुदेश ने अमिताभ की फिल्म अग्निपथ, हम, अकेला, बड़े मियां छोटे मियां, कोहराम, कभी ख़ुशी कभी गम, बागबान, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जैसी फिल्मों में यादगार गाने गाए। फिल्म हम का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे तो खूब हिट हुआ था। लेकिन एक ऐसा गाना भी है जिसे सुनकर जया बच्चन इम्प्रेस हो गई थीं।

जया बच्चन ने इनाम में दिए 100 रुपये

सुदेश भोसले ने बताया था कि फिल्म बागबान का गाना ‘मेरी मखना मेरी सोनिये’ की रिकॉर्डिंग के दौरान खुद जया बच्चन स्टूडियो में मौजूद थीं। उन्होंने जब सिंगर को ये गाना गाते सुना तो वो बहुत इम्प्रेस हुई। अमिताभ की आवाज की नक़ल कर जब ये गाना सुदेश भोसले के गले से निकला तो सभी को लगा कि खुद अमिताभ ने गाया है। सुदेश की गायिकी से जया बच्चन इतनी इम्प्रेस हुई कि उन्हें 100 रुपए इनाम के रूम में दे दिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN